MCQ on Science: प्राणियों में पोषण

प्राणियों में पोषण से सम्बंधित प्रश्नों को हम यहाँ देखेंगे। इन प्रश्नों को NCERT की बुक से लिया गया है।

Q&A: प्राणियों में पोषण (Question-Answer on Nurture in creatures)


प्रश्न-1: स्टारफिश (तारा मछली) के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  • कथन-1: इसका आहार कैल्सियम कार्बोनेट के कठोर कवच वाले जंतु होते हैं।
  • कथन-2: भक्षण के लिये ये कवच खोलने के बाद अपने मुख से आमाशय बाहर निकालती है तथा जंतु के कोमल भाग को खाती है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिये-

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2

व्याख्याः (Option: 3)

  • उपर्युक्त दोनों कथकथनन सही हैं। तारा मछली भोजन को सीधे आमाशय में ही ग्रहण करती है। ये कैल्सियम कार्बोनेट के कठोर कवच वाले जंतुओं का आहार करती है।
  • कवच खोलने के बाद अपने मुख से आमाशय बाहर निकालती है तथा जंतु के कोमल भाग को खाती है। आमाशय वापस शरीर में चला जाता है तथा आहार धीरे-धीरे पचता है।

प्रश्न-2: पाचन तंत्र के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  • कथन-1: पाचक रस सरल पदार्थों को जटिल बनाता है जो पाचन में सहायक है।
  • कथन-2: आमाशय की आंतरिक भित्ति, क्षुद्रांत्र तथा आहार नाल से संबंद्ध ग्रंथियाँ पाचक रस स्रावित करती हैं।

उपरोक्त कथनों में कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2

व्याख्याः (Option: 1)

  • कथन 1 असत्य है क्योंकि पाचक रस जटिल पदार्थों को सरल बनाता है। आहारनाल एवं संबद्ध ग्रंथियाँ मिलकर पाचनतंत्र का निर्माण करती हैं।
  • आमाशय की आंतरिक भित्ति, क्षुद्रांत्र तथा आहार नाल से संबंद्ध ग्रंथियाँ पाचक रस स्रावित करती हैं जो पाचन में सहायक होते हैं। अतः कथन 2 सही है।

प्रश्न-3: निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  • कथन-1: यकृत शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है।
  • कथन-2: यकृत पित्त रस स्रावित नहीं करता है।
  • कथन-3: पित्त-रस वसा के पाचन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिये-

  1. केवल 2
  2. केवल 1 और 3
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3

व्याख्याः (Option: 2) कथन 2 गलत है क्योंकि यकृत पित्त रस का स्रावण करता है जो एक थैली में संगृहीत होता रहता है, इसे पित्ताशय कहते हैं। अन्य दोनों कथन सही हैं।


प्रश्न-4: रूमिनैन्ट अथवा रोमंथी जन्तुओं के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  • कथन-1: रूमिनैन्ट में आमाशय चार भागों में बँटा होता है।
  • कथन-2: रूमेन में भोजन का आंशिक पाचन हो जाता है।
  • कथन-3: बाद में जंतु इसे छोटे-छोटे पिण्डकों के रूप में मुख में लाता है तथा इसे चबाता है। इसे रोमन्थन (जुगाली करना) कहते हैं।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिये-

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3

व्याख्याः (Option: 4)

  • उपर्युक्त सभी कथन सही हैं। घास खाने वाले जंतु वास्तव में पहले घास को जल्दी-जल्दी निगलकर आमाशय के एक भाग में भंडारित कर लेते हैं। यह भाग रूमेन (प्रथम आमाशय) कहलाता है। रूमिनैन्ट में आमाशय चार भागों में बँटा होता है। रूमेन में भोजन का आंशिक पाचन होता है, जिसे जुगाल (कड) कहते हैं। परन्तु बाद में जंतु इसको छोटे-छोटे पिंडकों के रूप में पुनः मुख में लाता है जिसे वह चबाता रहता है। इस प्रक्रम को रोमन्थन (जुगाली करना) कहते हैं तथा ऐसे जंतु रूमिनैन्ट अथवा रोमंथी कहलाते हैं।
  • घास में सेल्यूलोस की प्रचुर मात्रा होती है जो एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट है। अनेक जंतु एवं मानव सेल्यूलोस का पाचन नहीं कर पाते इसी कारण ये घास नहीं खा सकते।

प्रश्न-5: अमीबा के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

  • कथन-1: यह जलाशयों में पाया जाने वाला एककोशिक (Single-celled) जीव है।
  • कथन-2: अमीबा अपनी आकृति एवं स्थिति निरंतर बदलता रहता है।
  • कथन-3: अमीबा की कोशिका में एक कोशिका झिल्ली एक गोल सघन केन्द्रक एवं कोशिका द्रव में बुलबुले के समान अनेक घानियाँ होती हैं।

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3

व्याख्याः (Option: 4) अमीबा के संबंध में उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं। यह जलाशयों में पाया जाने वाला एककोशिक जीव है जो अपनी आकृति एवं स्थिति निरंतर बदलता रहता है। इसकी कोशिका में एक कोशिका झिल्ली एक गोल सघन केन्द्रक एवं कोशिका द्रव में बुलबुले के समान अनेक घानियाँ (Vacuoles) उपस्थित होती हैं।


प्रश्न-6: सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिये-

सूची-I (अंग)सूची-II (विशेषता)
A. आमाशय1. शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि
B. छोटी आंत2. पचे भोजन का रुधिर वाहिकाओं में अवशोषण
C. बड़ी आंत3. जल अवशोषण
D. यकृत4. अम्ल का निर्मोचन

कूटः A : B : C : D

  1. 1 2 3 4
  2. 4 2 3 1
  3. 3 4 1 2
  4. 4 3 1 2

व्याख्याः (Option: 2)

  • आमाशय का आतंरिक अस्तर (सतह) श्लेषमल (Mucous), हाइड्रोक्लोरिक अम्ल तथा पाचक रस स्रावित करता है। श्लेषमल आमाशय के आतंरिक अस्तर को सुरक्षा प्रदान करता है। अम्ल अनेक ऐसे जीवाणुओं को नष्ट करता है जो भोजन के साथ वहाँ तक पहुँच जाते हैं। साथ ही यह माध्यम को अम्लीय बनाता है जिससे पाचक रसों को क्रिया करने में सहायता मिलती है। पचाक रस (जठर रस) प्रोटीन को सरल पदार्थों में विघटित कर देता है।
  • पचा हुआ भोजन अवशोषित होकर क्षुद्रांत्र की भित्ति में स्थित रुधिर वाहिकाओं में चला जाता है। इस प्रक्रम को अवशोषण कहते हैं।
  • जल एवं कुछ लवण बड़ी आंत में अवशोषित होते हैं। 
  • यकृत शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है। यह पित्त रस का स्रावण करती है। पित्त रस वसा के पाचन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

विश्वसनीयता (Trustworthy)

“MCQ केटेगरी” में शामिल प्रत्येक प्रश्न को आधिकारिक स्त्रोतों द्वारा जांचा-परखा गया है, फिर भी इसमें सुधार की गुंजाइश से इंकार नहीं किया जा सकता है। यदि आपको किसी भी प्रश्न में कोई संदेह है, तो आप नीचे टिप्पणी में पूछ सकते हैं। हमारी टीम इसे 48 घंटे में हल करने की भरोसेमंद-कोशिश करेगी।


Leave a Reply

error: