MCQ on Geography: जनसंख्या

हम यहां भूगोल के विषय ” जनसंख्या ” से संबंधित कुछ प्रश्न देखेंगे। ये सवाल NCERT की किताब से लिए गए हैं।

Contents hide

Q&A: जनसंख्या (Question and Answer on Population)


प्रश्न-1: भारत में जनगणना सर्वप्रथम (First census of India) किस वर्ष हुई थी?

  1. 1881 ई.
  2. 1885 ई.
  3. 1872 ई.
  4. 1884 ई.

व्याख्याः (Option: 3) एक निश्चित समयांतराल में जनसंख्या की आधिकारिक गणना “जनगणना” कहलाती है।

भारत में सर्वप्रथम 1872 ई. में जनगणना की गई थी। हालाँकि 1881 में पहली बार एक संपूर्ण जनगणना हुई। उसी समय से प्रत्येक दस वर्ष पर जनगणना होती आ रही है। 


प्रश्न-2: 2011 की जनगणना के अनुसार सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य कौन-सा है?

  1. बिहार
  2. महाराष्ट्र
  3. पश्चिम बंगाल
  4. उत्तर प्रदेश

व्याख्याः (Option: 4) 2011 की जनगणना के अनुसार सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य उत्तर प्रदेश है।


प्रश्न-3: भारत के पड़ोसी देशों में किसका जनसंख्या घनत्व भारत से अधिक है?

  1. पाकिस्तान
  2. नेपाल
  3. म्यांमार
  4. बांग्लादेश

व्याख्याः (Option: 4) भारत के पड़ोसी देशों में केवल बांग्लादेश का जनसंख्या घनत्व भारत से अधिक है। बांग्लादेश का जनसंख्या घनत्व 1106 है, जबकि 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।


प्रश्न-4: निम्नलिखित में से कौन-सा एक जनसंख्या वृद्धि का परिणाम दर्शाता है।

  1. एक क्षेत्र की कुल जनसंख्या।
  2. प्रत्येक वर्ष लोगों की संख्या में होने वाली वृद्धि।
  3. जनसंख्या वृद्धि की दर।
  4. प्रति हज़ार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या।

व्याख्याः (Option: 2) प्रत्येक वर्ष या एक दशक में बढ़ी जनसंख्या, कुल जनसंख्या में वृद्धि का परिणाम दर्शाती है। पहले की जनसंख्या को बाद की जनसंख्या से घटा कर इसे प्राप्त किया जाता है। इसे “निरपेक्ष वृद्धि” (Absolute growth) कहा जाता है।


प्रश्न-5: जन्म दर और मृत्यु दर के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

  • कथन-1: एक वर्ष में प्रति हज़ार व्यक्तियों में जितने जीवित बच्चों का जन्म होता है, उसे “जन्म दर” कहते हैं।
  • कथन-2: भारत में हमेशा जन्म दर, मृत्यु दर से अधिक रही है।

उपरोक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2

व्याख्याः (Option:3) उपरोक्त दोनों कथन सत्य हैं। एक वर्ष में प्रति हज़ार व्यक्तियों में जितने जीवित बच्चों का जन्म होता है, उसे “जन्म दर” कहते हैं। भारत में हमेशा जन्म दर (Birth Rate), मृत्यु दर (Death rate) से अधिक रही है। यही जनसंख्या वृद्धि का एक प्रमुख कारण है। 


प्रश्न-6: भारत सरकार ने व्यापक परिवार नियोजन कार्यक्रम किस वर्ष प्रारंभ किया?

  1. 1950
  2. 1952
  3. 1966
  4. 1974

व्याख्याः (Option: 2) परिवारों के आकार को सीमित रखकर एक ही व्यक्ति के स्वास्थ्य एवं कल्याण को सुधारा जा सकता है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने व्यापक रूप से परिवार नियोजन कार्यक्रम 1952 ई. में प्रारंभ किया। 


प्रश्न-7: राष्ट्रीय जनसंख्या नीति (National population policy) के संदर्भ में दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः

  • कथन-1: राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 में लागू की गई।
  • कथन-2: इस नीति के तहत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था की गई है।

उपरोक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों 
  4. न तो 1 और न ही 2 

व्याख्याः (Option: 1) पहला कथन सत्य है। राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 में लागू की गई जो कई वर्षों के नियोजित प्रयासों का परिणाम था।

दूसरा कथन असत्य है। राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 के तहत, 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने, शिशु मृत्यु दर को प्रति 1000 में 30 से कम करने, व्यापक स्तर पर टीकारोधी बीमारियों से बच्चों को छुटकारा दिलाने, लड़कियों की शादी की उम्र को बढ़ाने के लिये  प्रोत्साहित करने तथा परिवार नियोजन को एक जन केंद्रित कार्यक्रम बनाने के लिये नीतिगत ढाँचा  प्रदान करती है। 


प्रश्न-8: निम्न में से कौन-सा कथन लिंग अनुपात (Sex Ratio) को सही तरीके से परिभाषित करता है-

  1. प्रति 100 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या।
  2. प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या।
  3. एक वर्ष के अंदर जन्म लेने वाली बालक और बालिकाओं की संख्या।
  4. दस साल में जन्मीं महिलाओं की कुल संख्या।

व्याख्याः (Option: 2) प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या को लिंग अनुपात कहा जाता है। यह किसी समय में, समाज के पुरुषों एवं महिलाओं के बीच समानता की सीमा मापने का एक महत्त्वपूर्ण सामाजिक सूचक है।


By Editor :- You are reading, the most clear and understandable content of the Hindi language, only on VOW. [Vision of Wisdom]

विश्वसनीयता (Trustworthy)

“MCQ केटेगरी” में शामिल प्रत्येक प्रश्न को आधिकारिक स्त्रोतों द्वारा जांचा-परखा गया है, फिर भी इसमें सुधार की गुंजाइश से इंकार नहीं किया जा सकता है। यदि आपको किसी भी प्रश्न में कोई संदेह है, तो आप नीचे टिप्पणी में पूछ सकते हैं। हमारी टीम इसे 48 घंटे में हल करने की भरोसेमंद-कोशिश करेगी।


Leave a Reply

error: