MCQ on Geography: प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी

हम यहां भूगोल के विषय ” प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी ” से संबंधित कुछ प्रश्न देखेंगे। ये सवाल NCERT की किताब से लिए गए हैं।

Contents hide

Q&A: प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी (Question and Answer on Natural flora and wildlife)


प्रश्न-1: वह वनस्पति जो मनुष्य की सहायता के बिना अपने आप पैदा होती है और लंबे समय तक बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के उगती है, इस प्रकार की वनस्पति को कहते हैं- 

  1. देशज वनस्पति (Endemic or Indigenous Plant)
  2. विदेशज वनस्पति (Exotic Vegetation)
  3. अक्षत वनस्पति (Virgin Vegetation)
  4. इनमें से कोई नहीं। 

व्याख्याः (Option: 3) प्राकृतिक वनस्पति (Natural vegetation) का अर्थ उन वनस्पतियों से है जो मनुष्य की सहायता के बिना अपने-आप पैदा होती हैं और लंबे समय तक बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के उगती हैं। साथ ही इस प्रकार की वनस्पतियों में लंबे समय तक मानवीय प्रभाव भी नहीं पड़ता है, इन्हें अक्षत वनस्पति (Virgin Vegetation) भी कहते हैं। 

वह अक्षत वनस्पति जो मूलरूप से भारतीय है उसे ‘देशज’ कहते हैं, लेकिन जो पौधे भारत के बाहर से लाए गए हैं उन्हें  ‘विदेशज’ पौधे कहते हैं।


प्रश्न-2: वनस्पतियों की विविधता (Diversity of flora) का/के प्रमुख कारण है/हैं-

  • कारण-1: मृदा में विविधता
  • कारण-2: तापमान में अंतर
  • कारण-3: नदियों के जल की मात्रा में अंतर

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिये-

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 2 और 3
  4. केवल 1 और 3

व्याख्याः (Option: 2) वनस्पतियों में विविधता के प्रमुख कारण हैं- विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग प्रकार की मृदाएँ पाई जाती हैं जो कि विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों का आधार हैं। जैसे- मरुस्थल की बलुई मृदा (Loamy soil) में कँटीली झाड़ियाँ तथा नदियों के डेल्टा क्षेत्र (Delta region) में पर्णपाती वन (Deciduous Forests) पाए जाते हैं।

भू-भाग का वनस्पति पर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है। पर्वत, पठार, मैदान एवं तटीय क्षेत्रों की वनस्पतियों में भिन्नता पाई जाती है।

वनस्पतियों की विविधता तथा विशेषताएँ तापमान और वायु की नमी (Air humidity) पर निर्भर करती हैं। हिमालय पर्वत की ढलानों तथा प्रायद्वीप की पहाड़ियों पर 915 मी. की ऊँचाई से ऊपर तापमान में गिरावट वनस्पति के पनपने और बढ़ने को प्रभावित करती है। अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में कम वर्षा वाले क्षेत्रों की अपेक्षा सघन वन (Dense forest) पाए जाते हैं।


प्रश्न-3: निम्नलिखित में से किस राज्य में वनों का प्रतिशत सर्वाधिक है?

  1. त्रिपुरा
  2. उत्तराखंड
  3. मिज़ोरम
  4. सिक्किम

व्याख्याः (Option: 3) 14 वें भारत वन रिपोर्ट (India Forest Report) के अनुसार प्रतिशत की दृष्टि से सर्वाधिक वन क्षेत्रफल मिज़ोरम (88.93 प्रतिशत) का है। दूसरे स्थान पर लक्षद्वीप (88.93 प्रतिशत) है।


प्रश्न-4: निम्नलिखित में से किस केंद्र शासित प्रदेश में वनों का क्षेत्रफल सबसे कम है?

  1. लक्षद्वीप
  2. चण्डीगढ़
  3. पुदुच्चेरी
  4. दमन और दीव

व्याख्याः (Option: 4) केंद्र शासित प्रदेशों में दमन और दीव में वनों का क्षेत्रफल सबसे कम है।


प्रश्न-5: उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन (Tropical evergreen forest) भारत के किन-किन क्षेत्रों में पाए जाते हैं?

  • कथन-1: पश्चिमी घाट के पूर्वी ढाल पर
  • कथन-2: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में
  • कथन-3: अरावली पर्वत शृंखला पर
  • कथन-4: उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की पहाड़ियों पर

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये।

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 1, 2 और 3
  3. केवल 2 और 4
  4. केवल 3 और 4

व्याख्याः (Option: 3) भारत में उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन (Tropical evergreen forest) पश्चिमी घाट की पश्चिमी ढाल पर पाए जाते हैं न कि पूर्वी ढाल पर पाए जाते हैं तथा ये वन उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की पहाड़ियों, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी पाए जाते हैं। अतः केवल कथन 2 और 4 सही हैं।


प्रश्न-6: निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों (Tropical evergreen forest) के संदर्भ में सही है/हैं?

  • कथन-1: ये वन शीत और शुष्क प्रदेशों में पाए जाते हैं।
  • कथन-2: इन वन क्षेत्रों में वार्षिक वर्षा 200 सेंटीमीटर से अधिक होती है।
  • कथन-3: ये वन विरल होते हैं।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये।

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3

व्याख्याः (Option: 2) केवल दूसरा कथन सही है। उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन उष्ण और आर्द्र प्रदेशों (Warm and humid regions) में पाए जाते हैं, जहाँ वार्षिक वर्षा 200 सेंटीमीटर से अधिक होती है और औसत वार्षिक तापमान 22º सेल्सियस से अधिक रहता है। उष्णकटिबंधीय वन सघन और पर्तों (Dens and layers) वाले होते हैं, जहाँ भूमि में झाड़ियाँ और बेलें होती हैं। चूँकि इन पेड़ों के पत्ते झड़ने, फूल आने और फल लगने का समय अलग-अलग है, इसलिये ये वर्ष भर हरे-भरे दिखाई देते हैं। इन वनों में पाई जाने वाली मुख्य वृक्ष प्रजातियाँ- रोजवुड, महोगनी, ऐनी तथा एबनी आदि हैं।


प्रश्न-7: भारत में सर्वाधिक क्षेत्र पर किस प्रकार के वनों का विस्तार है?

  1. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
  2. कंटीले वन (Thorn forest)
  3. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
  4. पर्वतीय वन (Mountain forest)

व्याख्याः (Option: 1) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन (Tropical deciduous forest) भारत में सबसे अधिक क्षेत्रफल में फैले हुए हैं।


प्रश्न-8: चंदन, आँवला, महुआ, सागोन, बाँस आदि प्रजातियों के वृक्ष किस प्रकार के वनों में पाए जाते हैं?

  1. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन (Tropical evergreen forest)
  2. शीतोष्ण-कटिबंधीय सदाबहार वन (Temperate evergreen forest)
  3. आर्द्र पर्णपाती वन (Wet deciduous forest)
  4. शुष्क पर्णपाती वन (Dry deciduous forest)

व्याख्याः (Option: 3) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वनों (Tropical deciduous forest) को जल की उपलब्धता के आधार पर आर्द्र और शुष्क पर्णपाती वनों में विभाजित किया जाता है।

आर्द्र पर्णपाती वन (Wet deciduous forest) उन क्षेत्रों में पाए जाते हैं, जहाँ वर्षा 100  से 200 सेंटीमीटर होती है। ये वन देश के पूर्वी भागों, उत्तरी-पूर्वी राज्यों, हिमालय के गिरिपद प्रदेशों, झारखंड, छत्तीसगढ़ तथा पश्चिमी घाट के पूर्वी ढालों पर पाए जाते हैं। सागोन इन वनों का सबसे महत्त्वपूर्ण वृक्ष है। बाँस, चंदन, आँवला, महुआ, कुसुम, अर्जुन तथा शहतूत आदि प्रजातियों के वृक्ष इन वनों में पाए जाते हैं।


प्रश्न-9: उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वनों (Tropical deciduous forests) के संदर्भ में विचार कीजियेः

  • कथन-1: इन वनों को मानसूनी वन भी कहा जाता है।
  • कथन-2: ये वन उन क्षेत्रों में पाए जाते हैं जहाँ वार्षिक वर्षा 70 सेंटीमीटर से कम होती है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2

व्याख्याः (Option: 1) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन भारत में सर्वाधिक क्षेत्रों में फैले हुए हैं। इन वनों को मानसूनी वन (Monsoon forest) भी कहा जाता है। ये वन उन क्षेत्रों में पाए जाते हैं जहाँ वार्षिक वर्षा 70 से 200 सेंटीमीटर होती है। इस प्रकार के वनों में वृक्ष शुष्क ग्रीष्म ऋतु में छः से आठ सप्ताह के लिये अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं।


प्रश्न-10: पर्वतीय क्षेत्रों में वनों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  • कथन-1: पर्वतीय क्षेत्रों में ऊँचाई बढ़ने के साथ प्राकृतिक वनस्पति में बदलाव आता है।
  • कथन-2: हिमालयी पर्वत श्रृंखला में उष्णकटिबंधीय वनों से लेकर टुण्ड्रा प्रदेश में पाई जाने वाली प्राकृतिक वनस्पति मिलती है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2

व्याख्याः (Option: 3) उपरोक्त दोनों कथन सत्य हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में ऊँचाई में वृद्धि तथा तापमान में कमी के साथ-साथ प्राकृतिक वनस्पति में अंतर दिखाई देता है। इन वनों को दो भागों में बाँटा जा सकता है- उत्तरी पर्वतीय वन और दक्षिणी पर्वतीय वन। ऊँचाई बढ़ने के साथ हिमालय पर्वत श्रृंखला में उष्णकटिबंधीय वनों से लेकर टुण्ड्रा प्रदेश (Tundra region) में पाई जाने वाली प्राकृतिक वनस्पति मिलती है। 


प्रश्न-11: मैंग्रोव वनों (Mangrove forests) के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये :

  • कथन-1: मैंग्रोव तटवर्ती क्षेत्रों में जहाँ ज्वार-भाटा आते हैं वहाँ की सबसे महत्त्वपूर्ण वनस्पति है।
  • कथन-2: मैंग्रोव पौधों की जड़ें पानी में डूबी रहती हैं।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2

व्याख्याः (Option: 3) मैंग्रोव, तटवर्ती क्षेत्रों में जहाँ ज्वार-भाटा (Tide) आते हैं की सबसे महत्त्वपूर्ण वनस्पति है। मिट्टी और बालू इन तटों पर एकत्रित हो जाती है। मैंग्रोव पौधों की जड़ें पानी में डूबी रहती हैं। 


प्रश्न-12: निम्नलिखित में से किन नदियों के डेल्टाई भागों में मैंग्रोव वन पाए जाते हैं?

  1. गंगा
  2. गोदावरी
  3. महानदी
  4. कृष्णा

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिये :

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 1, 2 और 3
  3. केवल 1, 3 और 4
  4. उपर्युक्त सभी।

व्याख्याः (Option: 4) भारत में मैंग्रोव वन का क्षेत्र, विश्व के मैंग्रोव क्षेत्र का 7 प्रतिशत है। भारत में ये वन अंडमान और निकोबार द्वीप समूह व पश्चिम बंगाल में गंगा-ब्रह्मपुत्र नदियों पर स्थित सुन्दरवन डेल्टा (Sundarbans Delta) में अत्यधिक विकसित हैं। इसके अलावा ये वन महानदी, गोदावरी और कृष्णा नदियों के डेल्टाई भाग में भी पाए जाते हैं।


प्रश्न-13: भारत में निम्नलिखित में से किन जीवमंडल निचयों (Biosphere Reserves) को यूनेस्को द्वारा वैश्विक नेटवर्क पर मान्यता प्राप्त है?

  1. नंदादेवी
  2. नीलगिरी
  3. सुंदरबन
  4. मन्नार की खाड़ी

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिये :

  1. केवल 1, 2 और 3
  2. केवल 1, 3 और 4
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2, 3 और 4

व्याख्याः (Option: 4) भारत में कुल 18 जीवमंडल निचय हैं, जिनमें से 10 को यूनेस्को (UNESCO) द्वारा वैश्विक नेटवर्क पर मान्यता प्राप्त है-

  • नीलगिरी
  • नंदादेवी
  • सुंदरबन
  • मन्नार की खाड़ी

प्रश्न-14: सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजियेः

सूची-I (जीवमंडल निचय)सूची-II (राज्य)
A. नंदा देवी 1. उत्तराखंड
B. नोकरेक2. असम
C. डिब्रू-साइकोवा3. मेघालय
D. अगस्त्यमलाई4. केरल

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिये :- A : B : C : D

  1. 1 2 3 4
  2. 4 3 2 1
  3. 1 3 2 4
  4. 1 4 2 3

व्याख्याः (Option: 3)  उपरोक्त सभी युग्म सही सुमेलित हैं। अतः विकल्प (c) सही है।


By Editor :- You are reading, the most clear and understandable content of the Hindi language, only on VOW. [Vision of Wisdom]

विश्वसनीयता (Trustworthy)

“MCQ केटेगरी” में शामिल प्रत्येक प्रश्न को आधिकारिक स्त्रोतों द्वारा जांचा-परखा गया है, फिर भी इसमें सुधार की गुंजाइश से इंकार नहीं किया जा सकता है। यदि आपको किसी भी प्रश्न में कोई संदेह है, तो आप नीचे टिप्पणी में पूछ सकते हैं। हमारी टीम इसे 48 घंटे में हल करने की भरोसेमंद-कोशिश करेगी।


3 Comments

  1. प्रश्न नंबर 14
    सही उत्तर ऑप्शन सी होगा।
    क्योंकि डिब्रू आसाम में है।

    1. धन्यवाद वरुण, हमने इसमें सुधार कर दिए हैं।

  2. Thanks for these questions.
    Very beneficial.

Leave a Reply

error: