ताराघर (planetarium)

ताराघर (अंग्रेज़ी में प्लेनेटेरियम) या नक्षत्रालय एक ऐसा भवन होता है जहाँ खगोलिकी व नाइट स्काई विषयक ज्ञानवर्धक व मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाते हैं। ताराघर की पहचान अक्सर उसकी विशाल गुंबदनुमा प्रोजेक्शन स्क्रीन होती है।


भारत में 30 ताराघर हैं। इनमें से चार, जो क्रमशः मुंबई, नई दिल्ली, बंगलौर व इलाहाबाद में स्थित हैं, जवाहरलाल नेहरू के नाम से जाने जाते हैं। चार ताराघर बिड़ला घराने द्वारा पोषित हैं जो कोलकाता, चैन्नई, हैदराबाद व जयपुर में हैं। सितंबर 1962 में प्रारंभ कोलकाता स्थित एम पी बिड़ला ताराघर देश का पहला ताराघर है।

  • जवाहरलाल नेहरू :-
    • मुंबई,
    • नई दिल्ली,
    • बंगलौर व
    • इलाहाबाद
  • बिड़ला ताराघर :-
    • कोलकाता
    • चैन्नई
    • हैदराबाद व
    • जयपुर

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें- भारत के अन्य ताराघर


ध्यान दें ताराघर (planetarium) और तारामंडल (Constellation) में अंतर है : खगोलशास्त्र में तारामंडल आकाश में दिखने वाले तारों के किसी समूह को कहते हैं। इतिहास में विभिन्न सभ्यताओं नें आकाश में तारों के बीच में कल्पित रेखाएँ खींचकर कुछ आकृतियाँ प्रतीत की हैं जिन्हें उन्होंने नाम दे दिए। (जैसे की सप्तर्षी तारामण्डल) तारामंडल का नामकरण ‘अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ’ द्वारा किया जाता है।


आपके सुझाव आमंत्रित है। इस आर्टिकल से संबंधित किसी भी प्रकार का संशोधन, आप हमारे साथ साझा कर सकते हैं।

Leave a Reply

error: