देशों की राष्ट्रीय पोशाक

राष्ट्रीय पोशाक किसी देश के सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करती है। पहनावा किसी क्षेत्र विशेष की पहचान के बारे में होना चाहिए, न की बाहर से अपनाई गई फेसन से। आज इस लेख में हम इसी के बारे में बात करेंगे।


यहाँ कुछ देशों के राष्ट्रीय पोशाक के बारे में सक्षिप्त जानकारी दी जा रही है, आशा है यह जानकारी आपके काम आएगी।

भारत की राष्ट्रीय पोशाक (Indian National Costume) :

अनेकता में एकता भारत की पहचान है। भारत में जातीयता, भूगोल, जलवायु और क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं के आधार पर भिन्न-भिन्न प्रकार के वस्त्र धारण किये जाते हैं। यूँ तो भारत सरकार ने अधिकृत तौर पर किसी भी पोषक को राष्ट्रीय पोशाक का दर्जा नहीं दिया है, लेकिन जोधपुरी कोट-पेंट को अनधिकृत रूप से भारत के राष्ट्रीय पोशाक का दर्जा प्राप्त है। दरअसल भारत के लगभग सभी पूर्व राष्ट्रपति और वर्तमान राष्ट्रपति राष्ट्रीय समारोह के समय जोधपुरी सूट ही पहनते हैं। यही कारण है कि इसे अघोषित तौर पर हमारे देश का राष्ट्रीय पोशाक माना गया है।


भूटान की राष्ट्रीय पोशाक (Bhutan National Costume) :

भूटान में पुरुष और महिलाओं के लिए राष्ट्रीय पोशाक अलग – अलग होती हैं। पुरुष के लिए राष्ट्रीय पोशाक “घो” होती हैं। और महिलाओं के लिए राष्ट्रीय पोशाक “किरा” होती हैं।


चीन की राष्ट्रीय पोशाक (National costume of china) :

चीन का राष्ट्रीय पोशाक हंफु (Hanfu) हैं। इस पोशाक का मतलब होता हैं हान राजवंश के कपड़े।


नेपाल की राष्ट्रीय पोशाक (National costume of Nepal) :

नेपाल की राष्ट्रीय पोशाक का नाम “डोरा सरुवाल” हैं। इसका मतलब चूड़ीदार पायजामा और कोट होता हैं। यह पोशाक नेपाल के राजतंत्र का प्रतिक माना जाता हैं। नेपाल अधिकारिक रूप से नेपाल संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य और एक धर्म निरपेक्ष संसदीय गणराज्य हैं।


जापान की राष्ट्रीय पोशाक (National costume of Japan) :

जापान में, पारंपरिक पोशाक निश्चित रूप से है,कीमोनो। यह बात सूर्य और उसके सूर्योदय का प्रतीक है, और देश सभी परंपराओं के सख्त पालन के लिए प्रसिद्ध है। दो प्रकार के राष्ट्रीय परिधान हैं: आधिकारिक और रोज़ाना। प्रत्येक जापानी में अलमारी में कम से कम एक किमोनो होना चाहिए।



आपके सुझाव आमंत्रित है। इस आर्टिकल से संबंधित किसी भी प्रकार का संशोधन, आप हमारे साथ साझा कर सकते हैं।

1 Comment

Leave a Reply

error: