MCQ on Science: गति

हम यहां विज्ञान के विषय ” गति ” से संबंधित कुछ प्रश्न देखेंगे। ये सवाल NCERT की किताब से लिए गए हैं।

Q&A: गति (Question and Answer on Speed)


प्रश्न-1: स्थिति में परिवर्तन एक गति है। इसकी व्याख्या निम्नलिखित में से किस/किन रूप/रूपों में की जा सकती है?

  1. तय की गई दूरी
  2. विस्थापन
  3. (a) और (b) दोनों
  4. इनमें से कोई नहीं।

व्याख्याः (Option: 3) स्थिति में परिवर्तन एक गति है, इसकी व्याख्या तय की गई दूरी या विस्थापन के रूप में की जा सकती है। एक वस्तु की गति का समान या असमान होना उस वस्तु के वेग पर निर्भर करता है जो कि नियत है या बदल रहा है। किसी वस्तु की प्रारंभिक व अंतिम स्थिति के बीच की न्यूनतम दूरी को वस्तु का विस्थापन कहते हैं।


प्रश्न-2: चाल और वेग (Speed and velocity) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

  • कथन-1: प्रति इकाई समय में वस्तु के द्वारा तय की गई दूरी उसकी चाल है और प्रति इकाई समय में हुआ विस्थापन उसका वेग है।
  • कथन-2: वेग वस्तु की चाल के साथ-साथ उसकी दिशा को भी व्यक्त करता है।
  • कथन-3: चाल और वेग दोनों का मात्रक मीटर/प्रति वर्ग सेकेंड (ms-2) होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3 
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3

व्याख्याः (Option: 1) प्रति इकाई समय में वस्तु के द्वारा तय की गई दूरी उसकी चाल है और प्रति इकाई समय में हुआ विस्थापन उसका वेग है। अतः कथन (1) सही है।

वेग वस्तु की चाल के साथ-साथ उसकी दिशा को भी व्यक्त करता है। अतः कथन (2) भी सही है। चाल और वेग दोनों का मात्रक मीटर प्रति सेकेंड (ms-1 ) होता है। अतः कथन (3) गलत है। 


प्रश्न-3: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

  • कथन-1: किसी वस्तु के वेग में प्रति इकाई समय में होने वाला परिवर्तन उसका त्वरण एक समान चाल से होता है।
  • कथन-2: वृत्तीय पथ पर एक समान चाल से गतिमान किसी वस्तु की गति उसकी एकसमान वृत्तीय गति होती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2

व्याख्याः (Option: 3) उपर्युक्त दोनों कथन सही हैं।  किसी वस्तु का त्वरण प्रति इकाई समय में उसके वेग में होने वाला परिवर्तन है। अगर कोई वस्तु वृत्तीय पथ पर एकसमान चाल से चलती है, तो उसकी गति को एकसमान वृत्तीय गति (uniform circular motion) कहा जाता है।


प्रश्न-4: निम्नलिखित में से कौन एक त्वरण का मात्रक है?

  1. ms
  2. ms-1
  3. ms2
  4. ms-2

व्याख्याः (Option: 4) त्वरण का मात्रक मीटर प्रति वर्ग सेकेंड होता है। इसे ms-2 अथवा m/s2   के रूप में दर्शाते हैं।


प्रश्न-5: स्वतंत्र रूप से गिर रही एक वस्तु की गति निम्नलिखित में से किसका उदाहरण है?

  1. एकसमान त्वरित गति
  2. एकसमान वेग
  3. एकसमान चाल
  4. इनमें से कोई नहीं। 

व्याख्याः (Option: 1) यदि एक वस्तु सरल रेखा में चलती है और इसका वेग समान समयांतराल में समान रूप से घटता या बढ़ता है, तो वस्तु के त्वरण को एकसमान त्वरण (Uniform acceleration) कहा जाता है। स्वतंत्र रूप से गिर रही एक वस्तु की गति एकसमान त्वरित गति का उदाहरण है


प्रश्न-6: निम्नलिखित में से कौन-सा/से एकसमान वृत्तीय गति का/के उदाहरण है/हैं?

  • घटना-1: चंद्रमा एवं पृथ्वी की गति
  • घटना-2: पृथ्वी के चारों ओर वृत्तीय कक्षा में घूर्णन करता उपग्रह
  • घटना-3: वृत्तीय पथ पर नियत चाल से चलता हुआ साइकिल सवार

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिये।

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3 
  3. केवल 3 
  4. 1, 2 और 3

व्याख्याः (Option: 4) उपर्युक्त सभी एकसमान वृत्तीय गति के उदाहरण हैं।


विश्वसनीयता (Trustworthy)

“MCQ केटेगरी” में शामिल प्रत्येक प्रश्न को आधिकारिक स्त्रोतों द्वारा जांचा-परखा गया है, फिर भी इसमें सुधार की गुंजाइश से इंकार नहीं किया जा सकता है। यदि आपको किसी भी प्रश्न में कोई संदेह है, तो आप नीचे टिप्पणी में पूछ सकते हैं। हमारी टीम इसे 48 घंटे में हल करने की भरोसेमंद-कोशिश करेगी।


Leave a Reply

error: