MCQ on Science: प्राकृतिक संपदा

हम यहां विज्ञान के विषय ” प्राकृतिक संपदा ” से संबंधित कुछ प्रश्न देखेंगे। ये सवाल NCERT की किताब से लिए गए हैं।

Contents hide

Q&A: प्राकृतिक संपदा (Question and Answer on Natural wealth)


प्रश्न-1: कार्बन डाइऑक्साइड के स्थिरीकरण (Carbon dioxide stabilization) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

  • कथन-1: हरे पेड़-पौधे सूर्य की किरणों की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड को ग्लूकोस में बदल देते हैं।
  • कथन-2: बहुत-से समुद्री जंतु समुद्री जल में घुले कार्बोनेट से अपना कवच बनाते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2

व्याख्याः (Option: 3) उपर्युक्त दोनों कथन सही हैं। वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) की मात्रा 1 प्रतिशत का एक छोटा-सा भाग है क्योंकि कार्बन डाइऑक्साइड दो विधियों से स्थिर होती है-

  • हरे पौधे सूर्य की किरणों की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड को ग्लूकोज में बदल देते हैं।
  • बहुत से समुद्री जंतु जल में घुले कार्बोनेट से अपना कवच बनाते हैं। 

प्रश्न-2: वायुमंडल (Atmosphere) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

  • कथन-1: वायुमंडल पृथ्वी के औसत तापमान को पूरे वर्ष लगभग नियत रखता है।
  • कथन-2: वायुमंडल जलीय भाग द्वारा परावर्तित किये जाने वाले विकिरणों से गर्म होता है क्योंकि स्थलमंडल विकिरणों को पूर्णतः अवशोषित कर लेता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 2
  2. केवल 1
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2

व्याख्याः (Option: 2) वायु ऊष्मा की कुचालक है (Air is a bad conductor of heat) इसलिये वायुमंडल पृथ्वी के औसत तापमान को दिन के समय और यहाँ तक कि पूरे वर्ष भर लगभग नियत रखता है। अतः कथन 1 सही है।

कथन 2 गलत है क्योंकि स्थलीय भाग भी विकिरण का परावर्तन करते हैं। इन्हीं स्थलीय तथा जलीय भागों से होने वाले विकिरण के परावर्तन तथा पुनर्विकिरण से वायुमंडल गर्म होता है।


प्रश्न-3: वायु प्रवाह (Air flow) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

  • कथन-1: एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में वायु की गति से पवन का निर्माण होता है।
  • कथन-2: दिन के समय हवा की दिशा स्थल से समुद्र की ओर होती है।
  • कथन-3: पृथ्वी का घूर्णन हवाओं को प्रभावित करने वाला कारक है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3

व्याख्याः (Option: 3) कथन (1) सही है। एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में वायु की गति पवनों का निर्माण करती है।

जल की अपेक्षा स्थल जल्दी गर्म होता है इसलिये दिन के समय स्थल के ऊपर की वायु जल के ऊपर की वायु के अपेक्षा तेज़ी से गर्म होगी। ये वायु ऊपर उठती है और वहाँ कम दाब का क्षेत्र (Low pressure area) बन जाता है जिससे समुद्र के ऊपर की वायु कम दाब वाले क्षेत्र (स्थल) की ओर प्रवाहित हो जाती है। अतः कथन (2) गलत है। 

कथन (3) सही है क्योंकि पृथ्वी के असमान विधियों के गर्म होने के अतिरिक्त कुछ अन्य कारक भी हवाओं को प्रभावित करते हैं (Wind influencing factor) जिनमें पृथ्वी की घूर्णन गति तथा पवन के मार्ग में आने वाली पर्वत शृंखलाएँ शामिल हैं।


प्रश्न-4: वर्षा (Rain) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

  • कथन-1: जलवाष्प के सघनन में धूल के कण छोटे नाभिकों के रूप में कार्य करते हैं।
  • कथन-2: नाइट्रोजन के ऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड अम्लीय वर्षा के मुख्य कारक हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2

व्याख्याः (Option: 1) कथन (1) सही है क्योंकि वायु में उपस्थित धूल के कण तथा दूसरे निलंबित कण जलवाष्प के लिये नाभिक के रूप में कार्य करते हैं और जलवाष्प के संघनन (Condensation of water vapor) में महत्त्वपूर्ण भमिका निभाते हैं। वायु में उपस्थित धूल कणों के साथ-साथ प्रदूषकों की अधिक मात्रा में उपस्थिति दृश्यता को कम करती है विशेषकर सर्दी के मौसम में जब जल भी वायु के साथ संघनित होता है। इसे धूम कोहरा (Foggy fog) कहते हैं। 

कथन (2) गलत है क्योंकि नाइट्रोजन और सल्फर के ऑक्साइड वर्षा के जल में घुल कर उसे अम्लीय बनाते हैं। 


प्रश्न-5: ह्यूमस (Humus) के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  • कथन-1: यह सड़े-गले जीवों का अंश है।
  • कथन-2: यह मृदा की संरचना का मुख्य कारक है।
  • कथन-3: यह मृदा को सरंघ्र बनाता है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिये।

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 1 और 3
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3

व्याख्याः (Option: 4) मृदा में सड़े गले जीवों के टुकड़े उपस्थित होते हैं जिसे ह्यूमस कहा जाता है। यह मृदा की संरचना का मुख्य कारक है क्योंकि यह मृदा को सरंध्र बनाता है और वायु तथा जल को भूमि के अंदर जाने में सहायक होता है। 


प्रश्न-6: वायुमंडलीय नाइट्रोजन (Atmospheric nitrogen – N) के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  • कथन-1: कुछ बैक्टीरिया को छोड़कर दूसरे जीवरूप नाइट्रोजन को नाइट्रेट्स तथा नाइट्राइट्स में बदलने में सक्षम नहीं हैं।
  • कथन-2: बिजली चमकने से उत्पन्न उच्च ताप तथा दाब नाइट्रोजन को नाइट्रोजन के ऑक्साइड में बदल देते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2

व्याख्या: (Option: 3) उपर्युक्त दोनों कथन सही हैं। नाइट्रोजन का स्थिरीकरण (Nitrogen fixation) करने वाले बैक्टीरिया निष्क्रिय नाइट्रोजन परमाणुओं को नाइट्रेट्स तथा नाइट्राइट्स में बदलते हैं। ऐसे बैक्टीरिया को छोड़कर दूसरे जीवरूप नाइट्रोजन को नाइट्रेट्स तथा नाइट्राइट्स में बदलने में सक्षम नहीं हैं। 

बिजली चमकने से उत्पन्न उच्च ताप तथा दाब नाइट्रोजन को नाइट्रोजन के ऑक्साइड में बदल देता है। ये ऑक्साइड जल में घुल कर नाइट्रिक तथा नाइट्रस अम्ल बनाते हैं और वर्षा के साथ भूमि की सतह पर गिरते हैं। तब इसका उपयोग विभिन्न जीवरूपों द्वारा किया जाता है।

पौधों या जंतुओं की मृत्यु के बाद मिट्टी में उपस्थित कुछ बैक्टीरिया विभिन्न यौगिकों में उपस्थित नाइट्रोजन को नाइट्रेट्स तथा नाइट्राइट्स में बदल देते हैं तथा कुछ अन्य बैक्टीरिया इन नाइट्रेट्स तथा नाइट्राइट्स को नाइट्रोजन तत्त्व में बदल देते हैं जिससे प्रकृति में एक नाइट्रोजन-चक्र (Nitrogen cycle) पूरा हो जाता है।


प्रश्न-7: कार्बन-चक्र (carbon cycle) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  • कथन-1: वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग पौधों द्वारा प्रकाश-संश्लेषण के माध्यम से ग्लूकोज़ बनाने में होता है।
  • कथन-2: जीवों द्वारा श्वसन की क्रिया के माध्यम से ग्लूकोस को कार्बन डाइऑक्साइड में बदल दिया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2

व्याख्या: (Option: 3) उपर्युक्त दोनों कथन सही हैं। कार्बन प्रकृति में अपने मूल रूप में हीरा और ग्रेफाइट के रूप में पाया जाता है। कार्बन डाइऑक्साइड कार्बन का एक यौगिक है। वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग पौधों द्वारा प्रकाश-संश्लेषण (Photosynthesis) के माध्यम से ग्लूकोज़ बनाने में है। ये ग्लूकोज़ अणु या तो दूसरे पदार्थों में बदल दिये जाते हैं या ये दूसरे जैविक रूप से महत्त्वपूर्ण अणुओं के संश्लेषण के लिये ऊर्जा प्रदान करते हैं।

जीवित प्राणियों को ऊर्जा प्रदान करने की प्रक्रिया में ग्लूकोज़ का उपयोग होता है। इनके द्वारा श्वसन की क्रिया के माध्यम से ग्लूकोज़ को कार्बन डाइऑक्साइड में बदल दिया जाता है। ये कार्बन डाइऑक्साइड वायुमंडल में वापस चली जाती है और इसी के साथ एक कार्बन-चक्र (carbon cycle) पूरा होता है।


प्रश्न-8: ऑक्सीजन (Oxygen) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  • कथन-1: वायुमंडल में ऑक्सीजन केवल एक ही मुख्य प्रक्रिया जिसे प्रकाश-संश्लेषण कहते हैं, के द्वारा लौटती है।
  • कथन-2: सभी जीवों के श्वशन के लिये ऑक्सीजन एक अनिवार्य तत्त्व है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2

व्याख्या: (Option: 1) वायुमंडल से ऑक्सीजन का उपयोग (consumption of oxygen) तीन प्रक्रियाओं – श्वशन, दहन तथा नाइट्रोजन के ऑक्साइड के निर्माण में होता है, जबकि (Oxygen recovery) ऑक्सीजन केवल एक ही मुख्य प्रक्रिया जिसे प्रकाश-संश्लेषण कहते हैं, के द्वारा लौटती है। इस प्रकार से प्रकृति में ऑक्सीजन-चक्र (Oxygen cycle) की रूपरेखा बनती है। अतः कथन 1 सही है।

कथन 2 गलत है क्योंकि जीवों के श्वशन के लिये ऑक्सीजन महत्त्वपूर्ण है परन्तु कुछ जीव मुख्यतः बैक्टीरिया, तत्त्वीय ऑक्सीजन द्वारा ज़हरीले हो जाते हैं। वास्तव में बैक्टीरिया द्वारा नाइट्रोजन स्थिरीकरण की प्रक्रिया ऑक्सीजन के अनुपस्थिति में होती है


प्रश्न-9: ओज़ोन (Ozone) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  • कथन-1: यह एक विषैली गैस है।
  • कथन-2: यह क्लोरोफ्लोरो कार्बन से क्रिया करके पृथ्वी से लौटने वाले विकिरणों के लिये एक अभेद्य परत बनती है।
  • कथन-3: यह सूर्य से आने वाले हानिकारक विकिरणों का अवशोषण करती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 1 और 3
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3

व्याख्या: (Option: 2) ऑक्सीजन के सामान्य द्विपरमाण्विक अणु के विपरीत ओज़ोन विषैली होती है। अतः कथन 1 सही है।

क्लोरोफ्लोरो कार्बन (CFC) क्लोरीन तथा फ्लोरीन से युक्त कार्बनिक यौगिक है। ये बहुत ही स्थायी होते हैं तथा किसी जैव-प्रक्रिया द्वारा भी विघटित नहीं होते हैं। वे ओज़ोन परत के समीप पहुँचकर उसके अणुओं से क्रिया करते हैं जिससे ओज़ोन की परत में कमी आती और छिद्र निर्मित होने लगता है। अतः कथन 2 गलत है।

कथन 3 सही है क्योंकि ओज़ोन परत (Ozone layer) जीवों के लिये एक रक्षा परत का कार्य करती है। यह सूर्य से आने वाले हानिकारक विकिरणों का अवशोषण करती है।


विश्वसनीयता (Trustworthy)

“MCQ केटेगरी” में शामिल प्रत्येक प्रश्न को आधिकारिक स्त्रोतों द्वारा जांचा-परखा गया है, फिर भी इसमें सुधार की गुंजाइश से इंकार नहीं किया जा सकता है। यदि आपको किसी भी प्रश्न में कोई संदेह है, तो आप नीचे टिप्पणी में पूछ सकते हैं। हमारी टीम इसे 48 घंटे में हल करने की भरोसेमंद-कोशिश करेगी।


Leave a Reply

error: