MCQ on Science: भोजन के घटक

भोजन हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए हमारे लिए यह जानना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है की इसके घटक कौन-कौनसे हैं तथा ये किससे मिलकर बनते हैं। इससे संबंधित प्रश्नों को इसमें शामिल किया गया है।

Contents hide
1) Q&A: भोजन के घटक (Question Answer on Food components)

Q&A: भोजन के घटक (Question Answer on Food components)


प्रश्न-1: निम्नलिखित में से कौन-सा/से भोजन के पोषक तत्त्वों में सम्मिलित है/हैं?

  1. खनिज-लवण
  2. विटामिन
  3. आहारी रेशे (रुक्षांश)

नीचे दिये गए कूट में से सही उत्तर चुनियेः-

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2 
  3. केवल 2
  4. 1, 2 और 3

व्याख्याः (Option: 2) भोजन के मुख्य पोषक तत्त्वों में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन तथा खनिज लवण सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त भोजन में आहारी रेशे (रुक्षांश) और जल भी होता है। रुक्षांश हमारे शरीर को कोई पोषक प्रदान नहीं करते हैं।


प्रश्न-2: भोजन के विभिन्न पोषक तत्त्वों के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

  • कथन-1: कार्बोहाइड्रेट तथा वसा हमारे शरीर को मुख्य रूप से ऊर्जा प्रदान करते हैं।
  • कथन-2: प्रोटीन तथा खनिज लवण हमारे शरीर की वृद्धि तथा अनुरक्षण के लिये आवश्यक होते हैं।
  • कथन-3: विटामिन हमारे शरीर की रोगों से रक्षा करने में सहायता करते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

  1. केवल 1 और 2 
  2. केवल 1 और 3
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3

व्याख्याः (Option: 4)

  • उपर्युक्त तीनों कथन सही हैं। कार्बोहाइड्रेट और वसा से शरीर को ऊर्जा मिलती है तो प्रोटीन तथा खनिज लवण शरीर की वृद्धि एवं अनुरक्षण के लिये आवश्यक हैं।
  • विटामिन हमारे शरीर को रोगों से रक्षा करने में सहायता देते हैं, जबकि रुक्षांश बिना पचे भोजन को बाहर निकालने में हमारे शरीर की सहायता करता है।

प्रश्न-3: कार्बोहाइड्रेट के विभिन्न प्रकारों के संदर्भ में निम्नलिखित पर विचार कीजिये-

  1. अमीनो अम्ल
  2. मंड (Starch)
  3. शर्करा

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कार्बोहाइड्रेट का प्रकार नहीं है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2 
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3

व्याख्याः (Option: 1) कार्बोहाइड्रेट कई प्रकार के होते हैं। हमारे भोजन में पाए जाने वाले मुख्य कार्बोहाइड्रेट, मंड तथा शर्करा के रूप में होते हैं। अमीनो अम्ल प्रोटीन होते हैं।


प्रश्न-4: वसा भोजन का एक महत्त्वपूर्ण घटक है। वसा के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

  • कथन-1: भोजन में वसा की मात्रा अत्यधिक मोटापे का कारण बनती है।
  • कथन-2: वसा शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है।
  • कथन-3: वसा की तुलना में कार्बोहाइड्रेट की समान मात्रा में हमें अधिक ऊर्जा प्राप्त होती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3

व्याख्याः (Option: 2) कथन 1 व 2 सही हैं, परन्तु कथन 3 गलत है क्योंकि कार्बोहाइड्रेट की तुलना में वसा की समान मात्रा में हमें अधिक ऊर्जा प्राप्त होती है।


प्रश्न-5: पोषक तत्त्वों के अलावा जल भी भोजन का हिस्सा होता है। इस रूप में जल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

  • कथन-1: कुछ सीमा तक शरीर के लिये आवश्यक जल की पूर्ति खाद्य पदार्थो में उपस्थित जल से हो जाती है।
  • कथन-2: जल भोजन में उपस्थित पोषकों को अवशोषित करने और मूत्र तथा पसीने के रूप में अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में सहायता करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2

व्याख्याः (Option: 3)

  • दोनों कथन सही हैं। सामान्यतः शरीर को जितने जल की आवश्यकता होती है, वह हमें उन वस्तुओं से प्राप्त होता है जिन्हें हम द्रव के रूप में लेते हैं, जैसे कि जल, दूध और चाय इत्यादि।
  • जल भोजन में उपस्थित पोषकों को अवशोषित करने और अपशिष्ट को शरीर से बाहर निकालने में सहायक होता है।

प्रश्न-6: सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये और सूचियों के नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनियेः

सूची-I (विटामिन)सूची-II (हीनता रोग)
A. विटामिन A1. बेरी-बेरी
B. विटामिन B12. रिकेट्स
C. विटामिन C3. दृष्टिहीनता
D. विटामिन D4. स्कर्वी

कूटः A : B : C : D

  1. 3 1 4 2
  2. 3 1 2 4
  3. 1 3 4 2
  4. 3 2 1 4

व्याख्याः (Option: 1)

  • विटामिन A की कमी से दृष्टिहीनता (रतौंधी) होती है। कमज़ोर दृष्टि, अँधेरे (रात) में कम दिखाई देना, कभी-कभी पूरी तरह दिखाई देना बन्द हो जाना, रतौंधी के लक्षण हैं।
  • विटामिन  B­1 की कमी से बेरी-बेरी रोग होता है। दुर्बल पेशियाँ और काम करने की ऊर्जा में कमी इस रोग के लक्षण हैं।
  • विटामिन C की कमी से स्कर्वी रोग होता है। मसूड़ों से खून निकलना और घाव भरने में अधिक समय लगना इस रोग के प्रमुख लक्षण हैं।
  • विटामिन D की कमी से रिकेट्स होता है। इसमें अस्थियाँ मुलायम होकर मुड़ने लगती हैं।

प्रश्न-7: निम्नलिखित में से कौन एक असत्य है?

  1. विटामिन A त्वचा और आँखों को स्वस्थ रखता है।
  2. विटामिन B1 घाव भरने में सहायक होता है।
  3. विटामिन C रोगों से लड़ने में सहायक है।
  4. विटामिन D हमारी अस्थियों और दाँतों के लिये कैल्शियम का उपयोग करने में हमारे शरीर की सहायता करता है।

व्याख्याः (Option: 2) कथन  (a), (c) व (d)  सही हैं परंतु (b) गलत है क्योंकि विटामिन B1 कार्बोहाइड्रेट के पाचन में सहायक होता है। घाव भरने में सहायक विटामिन, विटामिन C है।  विटामिन C भोजन पकाने में आसानी से गर्मी से नष्ट हो जाता है।


प्रश्न-8: निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजियेः

खनिजअभावजन्य रोग
1. कैल्शियम अस्थिक्षय
2. आयोडीनघेंघा (गॉयटर)
3. लौहदन्त क्षय

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से युग्म सुमेलित है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2
  3. 1, 2 और 3
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं।

व्याख्याः (Option: 1)

  • लम्बी अवधि तक पोषकों के अभाव के कारण होने वाले रोग अभावजन्य रोग कहलाते हैं।
  • कैल्शियम की कमी से अस्थियाँ एवं दंतक्षय से सम्बंधित विकार होता है। 
  • आयोडीन की कमी से घेंघा होता है। गर्दन की ग्रन्थि का फूलना और बच्चों में मानसिक विकलांगता इसके प्रमुख लक्षण हैं।
  • लौह की कमी से अरक्तता होती है। इस कारण रोगी कमज़ोरी का अनुभव करता है।

प्रश्न-9: मानव शरीर में धीमी वृद्धि निम्नलिखित में से किस कमी के कारण होती है?

  1. विटामिन
  2. प्रोटीन
  3. वसा
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं।

व्याख्याः (Option: 2)

  • मानव शरीर की धीमी वृद्धि प्रोटीन की कमी के कारण होती है।
  • यदि प्रोटीन तथा कार्बोहाइड्रेट दोनों ही किसी व्यक्ति के आहार में लम्बे समय तक अनुपस्थित रहें तो उसकी वृद्धि पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाएगी।

विश्वसनीयता (Trustworthy)

“MCQ केटेगरी” में शामिल प्रत्येक प्रश्न को आधिकारिक स्त्रोतों द्वारा जांचा-परखा गया है, फिर भी इसमें सुधार की गुंजाइश से इंकार नहीं किया जा सकता है। यदि आपको किसी भी प्रश्न में कोई संदेह है, तो आप नीचे टिप्पणी में पूछ सकते हैं। हमारी टीम इसे 48 घंटे में हल करने की भरोसेमंद-कोशिश करेगी।


Leave a Reply

error: