MCQ on Science: बल तथा गति नियम

हम यहां विज्ञान के विषय ” बल तथा गति नियम ” से संबंधित कुछ प्रश्न देखेंगे। ये सवाल NCERT की किताब से लिए गए हैं।

Q&A: बल तथा गति नियम (Question and Answer on Force and speed law)


प्रश्न-1: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

  • कथन-1: वस्तुओं द्वारा अपनी गति की अवस्था में परिवर्तन का प्रतिरोध करने की प्रवृत्ति को घर्षण कहते हैं।
  • कथन-2: घर्षण बल सदैव वस्तु की गति का प्रतिरोध करता है।
  • कथन-3: सभी वस्तुओं का जड़त्व समान होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3

व्याख्याः (Option: 2) कथन (1) गलत है, क्योंकि वस्तुओं द्वारा अपनी गति की अवस्था में परिवर्तन का प्रतिरोध करने की प्रवृत्ति को जड़त्व कहते हैं। घर्षण बल सदैव वस्तु की गति का प्रतिरोध करता है। अतः कथन (2) सही है। कथन (3) गलत है, क्योंकि भारी वस्तुओं का जड़त्व अधिक होता है। मात्रात्मक रूप से किसी वस्तु का द्रव्यमान उसके जड़त्व की माप है। इसका  SI मात्रक किलोग्राम (kg) है।


प्रश्न-2: न्यूटन के गति के तीनों नियमों के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजियेः

  • गति का प्रथम नियमः वस्तु अपनी विरामावस्था अथवा सरल रेखा पर एकसमान गति की अवस्था में तब तक बनी रहती है, जब तक उस पर कोई असंतुलित बल कार्य न करे।
  • गति का द्वितीय नियमः किसी वस्तु के संवेग परिवर्तन की दर वस्तु पर आरोपित असंतुलित बल के समानुपाती एवं बल की दिशा में होती है।
  • गति का तृतीय नियमः प्रत्येक क्रिया के समान एवं विपरीत प्रतिक्रिया होती है। ये दो विभिन्न वस्तुओं पर कार्य करती हैं।

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3

व्याख्याः (Option: 4) उपर्युक्त तीनों युग्म सही सुमेलित हैं।


प्रश्न-3: निम्नलिखित में से बल का SI मात्रक कौन-सा है?

  1. ms-2
  2. kg ms-1
  3. kg ms-2
  4. इनमें से कोई नहीं।

व्याख्याः (Option: 3) बल का SI मात्रक kg ms-2  है। इसे न्यूटन के नाम से भी जाता है तथा प्रतीक ‘N’ द्वारा व्यक्त किया जाता है।


प्रश्न-4: संवेग (Momentum) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

  • कथन-1: वस्तु का संवेग, उसके द्रव्यमान एवं वेग का गुणनफल होता है तथा इसकी दिशा वही होती है जो वस्तु के वेग की होती है।
  • कथन-2: दो वस्तुओं का कुल संवेग टकराने की प्रक्रिया में अपरिवर्तनीय या संरक्षित रहता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों 
  4. न तो 1 और न ही 2

व्याख्याः (Option: 3) उपर्युक्त दोनों कथन सही हैं। वस्तु का संवेग, उसके द्रव्यमान एवं वेग का गुणनफल होता है [ P=mv ] तथा इसकी दिशा वहीं होती है जो वस्तु के वेग की होती है।

दो वस्तुओं के संवेग का योग टकराने के पहले और टकराने के बाद बराबर रहता है, जबकि उन पर कोई असंतुलित बल कार्य न कर रहा हो। इसे संवेग संरक्षण का नियम (Law of Momentum conservation) कहते हैं।


प्रश्न-5: निम्नलिखित में से कौन-सा संवेग का SI मात्रक है?

  1. kg ms-3
  2. kg ms-1
  3. kg ms2
  4. kg ms

व्याख्याः (Option: 2) संवेग का SI मात्रक किलोग्राम मीटर प्रति सेकेंड होता है। इसे kg ms-1  के रूप में व्यक्त करते हैं। 


प्रश्न-6: निम्नलिखित में से कौन-सा/से न्यूटन के द्वितीय नियम का/के उदाहरण है/हैं?

  • कथन-1: किसी मोटर गाड़ी में यात्रा करते समय ब्रेक लगाने पर शरीर का आगे की ओर चले जाना।
  • कथन-2: किसी तीव्र गति की कैरम की गोटी (या स्ट्राइकर) से टकराकर ढेरी के सबसे नीचे वाली गोटी का ही ढेरी से बाहर निकलना।
  • कथन-3: क्रिकेट के खेल में कैच लपकने के लिये क्षेत्ररक्षक का गेंद के साथ अपने हाथों को धीरे-धीरे पीछे की ओर खीचना।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनियेः

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3

व्याख्याः (Option: 3) कथन (1) और (2) में न्यूटन के प्रथम नियम का पालन होता है जिसे जड़त्व का नियम भी कहते हैं। अतः कथन (1) और (2) गलत हैं।

कथन (3) में न्यूटन के द्वितीय नियम का पालन होता है। क्रिकेट के खेल में क्षेत्ररक्षक तेज़ गति से आ रही गेंद को लपकते समय हाथ को पीछे की ओर खींचता है जिससे गेंद के वेग को शून्य करने में अधिक समय लगता है। इस प्रकार गेंद में संवेग परिवर्तन की दर कम हो जाती है जिससे तेज़ गति से आ रही गेंद का प्रभाव दर कम पड़ता है। 


प्रश्न-7: निम्नलिखित में से किन पुस्तकों का संबंध गैलीलियो गैलिली से है?

  • पुस्तक-1: द लिटिल बैलेंस
  • पुस्तक-2: स्टारी मैसेंजर
  • पुस्तक-3: डिस्कोर्स ऑन फ्लोटिंग बॉडीज
  • पुस्तक-4: लेटर्स ऑन दि सनस्पॉट

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनियेः

  1. केवल 1, 2 और 3 
  2. केवल 2, 3 और 4
  3. केवल 1 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4

व्याख्याः (Option: 4) उपर्युक्त सभी पुस्तकें गैलीलियो गैलिली द्वारा लिखित पुस्तके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने ‘डी मौट्’ नाम से निबंध श्रेणी भी लिखी थी।

गैलीलियो (Galileo) इटली के एक खगोलशास्त्री, दार्शनिक, गणितज्ञ के साथ-साथ कुशल शिल्पकार भी थे। उन्होंने विभिन्न दूरदर्शकों की श्रेणी (Series of telescopes) विकसित करने के साथ-साथ प्रथम लोलक घड़ी (Pendulum clock) की संरचना की थी। 


विश्वसनीयता (Trustworthy)

“MCQ केटेगरी” में शामिल प्रत्येक प्रश्न को आधिकारिक स्त्रोतों द्वारा जांचा-परखा गया है, फिर भी इसमें सुधार की गुंजाइश से इंकार नहीं किया जा सकता है। यदि आपको किसी भी प्रश्न में कोई संदेह है, तो आप नीचे टिप्पणी में पूछ सकते हैं। हमारी टीम इसे 48 घंटे में हल करने की भरोसेमंद-कोशिश करेगी।


8 Comments

  1. 𝐕𝐞𝐫𝐲 𝐯𝐞𝐫𝐲 𝐭𝐡𝐚𝐧𝐤 𝐲𝐨𝐮 𝐬𝐨 𝐦𝐮𝐜𝐡 𝐬𝐢𝐫

  2. Very nice questions sir

  3. These is not good. These is very very very bad.

  4. Thanks 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

  5. Sir ऐसे ही और mcq leke आइए plzz

  6. 6th question me statement 3rd me haathon ko dheere dheere peeche kyu kheencha jayega.

    1. ताकि तेजी/संवेग को कम किया जा सके। इससे हाथों की चोट कम होगी।

Leave a Reply to Mayank Cancel reply

error: