MCQ on Geography: हमारा देश : भारत

भारत की भौगोलिक स्थिति, जैसे- अक्षांसिये विस्तार, पडोसी देश, और आतंरिक भौगोलिक सरंचनाओं से सम्बंधित प्रश्न इसमें शामिल किये गए हैं।

Contents hide
1) Q&A: हमारा देश : भारत (Question Answer on Indian Geography)

Q&A: हमारा देश : भारत (Question Answer on Indian Geography)


प्रश्न-1: भारत की मुख्य भूमि का विस्तार दक्षिण से उत्तर की ओर किन अक्षांशों के मध्य है?

  1. 8° 4′ उ. से 37° 6′ उ.
  2. 8° 6′ उ. से 37° 4′ उ.
  3. 9° 4′ उ. से 36° 6′ उ.
  4. 7° 6′ उ. से 38° 4′ उ.

व्याख्याः (Option-1) भारत देश उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। दक्षिण से उत्तर की ओर भारत की मुख्य भूमि का विस्तार 8° 4′ उ. से 37° 6′ उ. अक्षांशों के बीच है।


प्रश्न-2: पश्चिम से लेकर पूर्व तक भारत का विस्तार देशांतरों के बीच है?

  1. 65° 7′ पू. से 100° 25′ पू.
  2. 50° 12′ पू. से 95° 10′ पू.
  3. 64° 8′ पू. से 98° 20′ पू.
  4. 68° 7′ पू. से 97° 25′ पू.

व्याख्याः (Option-4) पश्चिम से पूर्व की और भारत की मुख्य भूमि का विस्तार 68° 7′ पू. से 97° 25′ पू. तक है.


प्रश्न-3: कर्क रेखा (23° 30′ उ.) किन राज्यों से होकर गुजरती है?

  1. गुजरात
  2. राजस्थान
  3. त्रिपुरा
  4. मिज़ोरम

कूट:

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 1,3 और 4
  3. केवल 2,3 और 4 
  4. उपरोक्त सभी।

व्याख्याः कर्क रेखा देश के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरती है। यह रेखा भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है, जो इस प्रकार है- गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिज़ोरम ।


प्रश्न-4: भारत की स्थलीय सीमा कितने देशों के साथ जुड़ी है ?

  1. 6
  2. 5
  3. 8
  4. 7

व्याख्याः (Option-4) भारत देश की स्थलीय सीमा 7 देशों के साथ जुड़ी हुई है। ये देश हैं- चीन, नेपाल, भूटान, म्याँमार, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान


प्रश्न-5: भारत की सबसे लम्बी स्थलीय सीमा किस देश के साथ बनती है ?

  1. चीन
  2. पाकिस्तान
  3. म्याँमार
  4. बांग्लादेश

व्याख्याः (Option-4) भारत की सबसे लम्बी स्थलीय सीमा बांग्लादेश के साथ लगती है।

  • बांग्लादेश = 4,096 किलोमीटर (2,545 मील)
  • चीन = 3,488 किलोमीटर (2,167 मील)
  • पाकिस्तान = 3,323 किलोमीटर (2,065 मील)
  • नेपाल = 1,751 किलोमीटर (1,088 मील)
  • म्याँमार = 1,643 किलोमीटर (1,021 मील)
  • भूटान = 699 किलोमीटर (434 मील)

प्रश्न-6: भारत का कौन-सा राज्य तीन तरफ से अंतर्राष्ट्रीय सीमा से घिरा हुआ है ?

  1. मणिपुर
  2. असम
  3. सिक्किम
  4. त्रिपुरा

कूट:

  1. 1 एवं 3
  2. 2 एवं 4
  3. 3 एवं 4
  4. 2, 3 एवं 4

व्याख्याः (Option-3) सिक्किम एवं त्रिपुरा तीन तरफ से दूसरे देशों के साथ अपनी सीमा साझा करते हैं। सिक्किम- नेपाल, भूटान एवं चीन से तीन तरफ से घिरा है जबकि त्रिपुरा, बांग्लादेश से तीन तरफ से घिरा है।


प्रश्न-7: भारत के कितने राज्य कम से कम दो देशों के साथ अपनी सीमा को साझा करते हैं ?

  1. 8 राज्य
  2. 6 राज्य
  3. 7 राज्य
  4. 9 राज्य

व्याख्याः (Option-3) भारत के 7 राज्य कम से कम दो देशों के साथ अपनी सीमा को साझा करते हैं।

  • जम्मू और कश्मीर– पाकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान
  • उत्तराखंड– नेपाल और चीन
  • सिक्किम– नेपाल, भूटान और चीन
  • अरुणाचल प्रदेश– चीन, भूटान, म्याँमार
  • असम– भूटान और बांग्लादेश
  • पश्चिम बंगाल– बांग्लादेश, भूटान और नेपाल
  • मिज़ोरम– बांग्लादेश और म्याँमार

प्रश्न-8: विंध्य एवं सतपुड़ा पर्वत श्रेणी के बीच से कौन-सी नदी बहती है ?

  1. तापी
  2. नर्मदा
  3. चंबल
  4. सोन

व्याख्याः (Option-2) नर्मदा नदी के उत्तर में विंध्य पर्वत श्रेणी है तथा दक्षिण में सतपुड़ा पर्वत श्रेणी है अर्थात् नर्मदा नदी विंध्य और सतपुड़ा पर्वत श्रेणी के बीच बहती है।


प्रश्न-9: तापी नदी के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं ?

  • कथन-1: तापी नदी सतपुड़ा पर्वत श्रेणी के दक्षिण में बहती है।
  • कथन-2: तापी नदी भारतीय प्रायद्वीप की एक मात्र नदी है जो पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है।
  • कथन-3: तापी नदी के उत्तर में अजंता और सतमाला पर्वत अवस्थित है।

कूट:

  1. केवल 1
  2. 2 एवं 3
  3. 1 एवं 3
  4. इनमे से कोई नहीं

व्याख्याः (Option-1) केवल कथन 1 सही है तथा कथन 2 एवं 3 गलत है। तापी नदी के अलावा नर्मदा भी पूर्व से पश्चिम दिशा मे बहती हुई खम्भात की खाड़ी में गिरती है तथा अजंता एवं सतमाला पर्वत तापी नदी के दक्षिण में अवस्थित है।


प्रश्न-10: हिमालय पर्वत को तीन मुख्य समानांतर श्रृंखलाओं में बाँटा जाता है, उत्तर से दक्षिण की ओर उनका सही क्रम क्या है ?

  1. वृहत हिमालय, शिवालिक, मध्य हिमालय
  2. मध्य हिमालय, शिवालिक, वृहत हिमालय
  3. शिवालिक, वृहत हिमालय, मध्य हिमालय
  4. वृहत हिमालय, मध्य हिमालय, शिवालिक

व्याख्याः (Option-4) उत्तर में बर्फ से ढका हिमालय हमारे देश के लिये संतरी का कार्य करता है। हिम + आलय का मतलब होता है बर्फ का घर। हिमालय पर्वत को तीन मुख्य समानांतर श्रृंखलाओं में बाँटा जाता है। सबसे उत्तर में स्थित श्रृंखला को वृहत हिमालय या हिमाद्रि कहते हैं। मध्य हिमालय या हिमाचल, हिमाद्रि के दक्षिण में स्थित है। शिवालिक सबसे दक्षिण में स्थित श्रृंखला है।


प्रश्न-11: नीचे दिये गए नदियों के नाम को ध्यान से देखिये- कौन-सी नदियाँ डेल्टा बनाती हैं?

  1. महानदी
  2. गोदावरी
  3. कृष्णा
  4. कावेरी

कूट:

  • 1, 2 एवं 3
  • 2, 3 एवं 4
  • 2 एवं 4
  • उपरोक्त सभी

व्याख्याः (उपरोक्त सभी) महानदी, गोदावरी, कृष्णा एवं कावेरी ये सभी पूर्व की ओर बहने वाली नदियाँ हैं तथा बंगाल की खाड़ी में गिरती है। ये नदियाँ अपने मुहाने पर उपजाऊ डेल्टा का निर्माण करती है।


प्रश्न-12: सुन्दबरन डेल्टा के संदर्भ में नीचे दिये गए कथन में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  • कथन-1: यह विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है।
  • कथन-2: इस डेल्टा की आकृति त्रिभुजाकार है।

कूट:

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2

व्याख्याः (Option-3) गंगा एवं ब्रह्मपुत्र नदियाँ विश्व के सबसे बड़े डेल्टा का निर्माण करती है, जिसे सुन्दरबन डेल्टा कहा जाता है। इस डेल्टा की आकृति त्रिभुजाकार है। डेल्टा स्थल का वह भाग जो नदी मुहाने पर बनता है। जहाँ नदियाँ समुद्र में प्रवेश करती हैं, उस जगह को नदी का मुहाना कहा जाता है।


प्रश्न-13: भारत का कौन-सा द्वीप प्रवाल द्वीप है?

  1. लक्षद्वीप
  2. अंडमान द्वीप
  3. निकोबार द्वीप
  4. पामबन द्वीप

व्याख्याः (Option-1) भारत में दो द्वीप समूह है- अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप। लक्षद्वीप, द्वीपसमूह अरब सागर में स्थित है। ये केरल के तट से कुछ दूर स्थित प्रवाल द्वीप है। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, भारत के दक्षिण-पूर्व दिशा में बंगाल की खाड़ी में स्थित है।


विश्वसनीयता (Trustworthy)

“MCQ केटेगरी” में शामिल प्रत्येक प्रश्न को आधिकारिक स्त्रोतों द्वारा जांचा-परखा गया है, फिर भी इसमें सुधार की गुंजाइश से इंकार नहीं किया जा सकता है। यदि आपको किसी भी प्रश्न में कोई संदेह है, तो आप नीचे टिप्पणी में पूछ सकते हैं। हमारी टीम इसे 48 घंटे में हल करने की भरोसेमंद-कोशिश करेगी।


Leave a Reply

error: