MCQ on Geography: पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप

टोपोग्राफी भूगोल विज्ञान की वह शाखा है जिसमें पृथ्वी की ऊपरी सतह पर, किसी क्षेत्र की प्राकृतिक और कृत्रिम भौतिक सुविधाओं की व्यवस्था का अध्ययन किया जाता है।

Contents hide
1) Q&A: पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप (Question Answer on Earth’s topography)

Q&A: पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप (Question Answer on Earth’s topography)


प्रश्न-1: पृथ्वी के विभिन्न स्थलरूपों उदाहरण पर्वत, घाटी, पठार एवं मैदानों का निर्माण किन प्रक्रियाओं के परिणामस्वरूप हुआ है?

  1. आंतरिक प्रक्रिया के कारण
  2. बाह्य प्रक्रिया के कारण
  3. आंतरिक एवं बाह्य दोनों प्रक्रियाओं के कारण
  4. इनमें से किसी प्रक्रिया के द्वारा नहीं

व्याख्याः (Option: 3) विभिन्न प्रकार के स्थलरूपों का निर्माण दो प्रक्रियाओं से होता है।
प्रथम या आंतरिक प्रक्रिया के कारण बहुत से स्थानों पर पृथ्वी की सतह कहीं ऊपर उठ जाती है, तो कहीं धँस जाती है।
दूसरी या बाह्य प्रक्रिया स्थल के लगातार बनने या टूटने की प्रक्रिया है।


प्रश्न-2: नीचे दिये गए कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  • कथन-1: पृथ्वी की सतह के टूटकर घिस जाने को अपरदन कहते हैं।
  • कथन-2: पृथ्वी की नई सतहों के निर्माण की प्रक्रिया को निक्षेपण कहते हैं।

कूट:

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2

व्याख्याः (Option: 3) पृथ्वी की सतह के टूटकर घिस जाने को अपरदन कहते हैं। अपरदन की क्रिया के द्वारा सतह नीची हो जाती है, तथा निक्षेपण की प्रक्रिया के द्वारा इनका फिर से निर्माण होता है। ये दोनों प्रक्रिया बहते हुए जल, वायु तथा बर्फ के द्वारा होती है। साथ ही यह स्थलाकृति निर्माण की बाह्य प्रक्रिया के अंतर्गत आती है।


प्रश्न-3: विश्व की सबसे पुरानी वलित पर्वत श्रृंखला कौन-सी है?

  1. अरावली पर्वत
  2. रॉकी पर्वत
  3. अप्लेशियन पर्वत
  4. यूराल पर्वत

व्याख्याः (Option: 1) भारत की अरावली पर्वत श्रृंखला विश्व की सबसे पुरानी वलित पर्वतशृंखला है। अपरदन की प्रक्रिया के कारण यह श्रृंखला घिस गई है।
उत्तरी अमेरिका के अप्लेशियन तथा रूस के यूराल पर्वत गोलाकार दिखाई देते हैं एवं इनकी ऊँचाई कम है। ये बहुत पुराने वलित पर्वत हैं। भारत का हिमालय भी वलित पर्वत का उदाहरण है।


प्रश्न-4: नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये: कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

  • कथन-1: जिन पर्वतों पर हमेशा जमी रहने वाली बर्फ की नदियाँ होती हैं, उन्हें हिमानी कहते हैं।
  • कथन-2: पर्वतों के एक रेखा क्रम में व्यवस्थित होने को श्रृंखला कहा जाता है।

कूट:

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 एवं 2 दोनों
  4. इनमें से कोई नहीं।

व्याख्याः (Option: 3) दोनों कथन सही हैं। कुछ पर्वतों पर हमेशा जमी रहने वाली बर्फ की नदियाँ होती हैं उन्हें हिमानी कहा जाता है। कुछ ऐसे भी पर्वत हैं, जो समुद्र के भीतर हैं जिन्हें हम नहीं देख सकते।
पर्वत एक रेखा क्रम में भी व्यवस्थित हो सकते हैं, जिसे श्रृंखला कहा जाता है। बहुत से पर्वतीय तंत्र समानांतर श्रृंखलाओं के क्रम में होते हैं जैसे-हिमालय, आल्प्स तथा एंडीज़ पर्वत श्रृंखलाएँ।


प्रश्न-5: जिन पर्वतों की सतह ऊबड़-खाबड़ तथा शिखर शंक्वाकार होती हैं ऐसे पर्वतों को क्या कहा जाता है?

  1. वलित पर्वत
  2. भ्रंशोत्थ पर्वत
  3. ज्वालामुखी पर्वत
  4. इनमें से कोई नहीं

व्याख्याः (Option: 1) जिन पर्वतों की सतह ऊबड़-खाबड़ तथा शिखर शंक्वाकार होती हैं उन्हें वलित पर्वत कहते हैं। हिमालय तथा आल्प्स वलित पर्वत के उदाहरण हैं।


प्रश्न-6: नीचे दिये गए युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

(1) यूराल पर्वतज्वालामुखी पर्वत
(2) वॉसजेस पर्वतभ्रंशोत्थ पर्वत
(3)  माउंट किलिमंजारोज्वालामुखी पर्वत
(4) फ्यूज़ियामा पर्वतवलित पर्वत

कूटः

  1. केवल 1और 4
  2. केवल 2 और 3
  3. 1 और 3
  4. उपरोक्त सभी।

व्याख्याः (Option: 2)

  • उत्तरी अमेरिका का अप्लेशियन तथा रूस के यूराल पर्वत गोलाकार दिखाई देते हैं तथा इनकी ऊँचाई बहुत कम है। ये बहुत पुराने वलित पर्वत हैं।
  • जब कोई बहुत बड़ा भाग टूट जाता है तथा ऊर्ध्वाधर रूप से विस्थापित हो जाता है तब भ्रंशोत्थ पर्वतों का निर्माण होता है।
  • ऊपर उठे हुए खंड को उत्खंड (हार्स्ट) तथा नीचे धँसे हुए खंडों को द्रोणिका भ्रंश (ग्राबेन) कहा जाता है। यूरोप की राइन घाटी तथा वासजेस पर्वत इसी तरह के पर्वत तंत्र के उदाहरण हैं।
  • अफ्रीका का माऊंट किलिमंजारो तथा जापान का फ्यूजियामा पर्वत ज्वालामुखी पर्वत के उदाहरण हैं। ज्वालामुखी पर्वतों का निर्माण ज्वालामुखी प्रक्रियाओं के कारण होता है।

प्रश्न-7: मॉनाकी पर्वत किस महासागर में अवस्थित है ?

  1. अटलांटिक महासागर
  2. प्रशांत महासागर
  3. दक्षिण महासागर
  4. हिंद महासागर

व्याख्याः (Option: 2) प्रशांत महासागर में स्थित मॉनाकी पर्वत (हवाई द्वीप) सागर की सतह के नीचे स्थित है। इसकी ऊँचाई (10,205m) एवरेस्ट शिखर से भी अधिक है।


प्रश्न-8: विश्व का सबसे ऊँचा पठार कौन-सा है?

  1. दक्कन का पठार
  2. केन्या का पठार
  3. युगांडा का पूर्वी पठार
  4. तिब्बत का पठार

व्याख्याः (Option: 4) तिब्बत का पठार विश्व का सबसे ऊँचा पठार है, जिसकी ऊँचाई समुद्र तल से 4000 से 6000 मीटर तक है। पठार उठी हुई एवं सपाट भूमि होती है, यह आस पास के क्षेत्रों से अधिक उठा हुआ होता है।
पठारों की ऊँचाई प्रायः कुछ सौ मीटर से लेकर कई हज़ार मीटर तक हो सकती है। पर्वतों की तरह पठार भी नए या पुराने हो सकते हैं। भारत में दक्कन पठार पुराने पठारों में से एक है।


प्रश्न-9: नीचे दिये गए जल प्रपातों में पठारी क्षेत्रों के जल प्रपात को पहचानियेः

  1. हुंडरू जल-प्रपात
  2. जोंग प्रपात
  3. शिव समुद्रम जल-प्रपात
  4. धुँआधार जल-प्रपात

कूट:

  1. केवल (i)
  2. केवल (ii) और (iii)
  3. केवल (i) और (ii)
  4. केवल (iii) और (iv)

व्याख्याः (Option: 3) पठारी क्षेत्रों में भी जल-प्रपात होते हैं क्योंकि यहाँ नदियाँ ऊँचाई से गिरती हैं। छोटानागपुर पठार के स्वर्ण रेखा नदी पर स्थित हुंडरू जल-प्रपात तथा कर्नाटक में शरावती नदी पर स्थित जोंग प्रपात इस प्रकार के जल प्रपातों के उदाहरण हैं। जोंग प्रपात भारत का सबसे ऊँचा जल-प्रपात है।
शिवसमुद्रम जल प्रपात कर्नाटक राज्य में कावेरी नदी पर स्थित है तथा धुँआधार जल प्रपात म.प्र. में जबलपुर के निकट नर्मदा नदी पर स्थित है।


प्रश्न-10: मैदानों के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये: कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  • कथन-1: अधिकांश मैदान मुख्य नदियों तथा उसकी सहायक नदियों के कारण बने हैं।
  • कथन-2: मैदान विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाले भाग होते हैं।
  1. केवल (i)
  2. केवल (ii)
  3. (i) और (ii) दोनों
  4. न तो (i) और न ही (ii)

व्याख्याः (Option: 3) मैदान समतल भूमि के बहुत बड़े भाग होते हैं। सामान्यतः अधिकांश मैदान मुख्य नदियों तथा उनकी सहायक नदियों के द्वारा बने हैं। नदियाँ पर्वतों के ढालों पर नीचे की ओर बहती हैं तथा उन्हें अपरदित कर देती हैं। वे अपरदित पदार्थों को अपने साथ आगे की ओर ले जाती हैं। अपने साथ ढोए जाने वाले पदार्थों; जैसे बालू तथा सिल्ट को वे घाटियों में निक्षेपित कर देती हैं। इन्ही निक्षेपों से मैदानों का निर्माण होता है।
सामान्यतः मैदान अधिक उपजाऊ होते हैं तथा यहाँ आवास एवं परिवहन के साधनों का निर्माण करना आसान होता है। इसलिये ये मैदान विश्व के सबसे अधिक जनसंख्या वाले भाग होते हैं।


प्रश्न-11: यांगत्से नदी कहाँ बहती है?

  1. रूस
  2. मंगोलिया
  3. उत्तरी अमेरिका
  4. चीन

व्याख्याः (Option: 4) यांग्त्ज़ी या यांग्जी एशिया की सबसे लंबी नदी है, जो दुनिया में तीसरी सबसे लंबी और पूरी तरह से एक देश के भीतर प्रवाहित होने वाली दुनिया की सबसे लंबी नदी है।


विश्वसनीयता (Trustworthy)

“MCQ केटेगरी” में शामिल प्रत्येक प्रश्न को आधिकारिक स्त्रोतों द्वारा जांचा-परखा गया है, फिर भी इसमें सुधार की गुंजाइश से इंकार नहीं किया जा सकता है। यदि आपको किसी भी प्रश्न में कोई संदेह है, तो आप नीचे टिप्पणी में पूछ सकते हैं। हमारी टीम इसे 48 घंटे में हल करने की भरोसेमंद-कोशिश करेगी।

(Every question in the “MCQ category” has been tested by official sources, yet the scope for improvement cannot be ruled out. If you have any doubt in any question, you can ask in the comment below. Our team will reliably try to resolve it in 48 hours.)

Leave a Reply

error: