MCQ on Geography: भारत की जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी

जियोग्राफी के इस महत्वपूर्ण विषय में हम भारत के भौगोलिक परिवेश में यहां की जलवायु के कारण होने वाले प्रमुख परिवर्तनों पर आधारित प्रश्नोतरी को देखेंगे।

Contents hide
1) Q&A: भारत की जलवायु (Question and Answer on Climate of India)

Q&A: भारत की जलवायु (Question and Answer on Climate of India)


प्रश्न-1 : ‘मानसून’ शब्द की उत्पत्ति किस भाषा से हुई है ?

  1. अरबी भाषा
  2. फारसी भाषा
  3. लैटिन भाषा
  4. संस्कृत भाषा

व्याख्याः (Option-1) मानसून शब्द अरबी भाषा के मौसिम से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है मौसम। मौसम वायुमंडल में दिन-प्रतिदिन होने वाला परिवर्तन है तथा किसी स्थान पर अनेक वर्षों में मापी गई मौसम की औसत दशा को जलवायु कहते है।


प्रश्न-2 : भारत के किस भाग में लौटते हुए मानसून के कारण वर्षा होती है।

  1. असम
  2. केरल एवं कर्नाटक
  3. बंगाल एवं ओडिशा
  4. तमिलनाडु

व्याख्याः (Option-4) शीत ऋतु के समय पवन स्थल भागों से लौटकर बंगाल की खाड़ी की ओर बहती है। यह मानसून के लौटने का मौसम होता है। भारत के दक्षिणी भाग विशेषकर तमिलनाडु के क्षेत्र में इस मौसम में वर्षा होती है।


प्रश्न-3 : नीचे दिये गए कथन एवं कारणों पर विचार कीजिये।

  • कथनः भारत की जलवायु को मानसूनी जलवायु कहा जाता है।
  • कारणः भारत की स्थिति उष्ण कटिबंध में होने के कारण अधिकतर वर्षा मानसूनी पवन से होती है।

विकल्प:-

  1. कथन एवं कारण सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
  2. कथन एवं कारण सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. कथन सही है, कारण गलत है।
  4. कथन गलत है, कारण सही है।

व्याख्याः (option-1) भारत की जलवायु को मानसूनी जलवायु कहा जाता है, क्योंकि भारत की स्थिति उष्णकटिबंध में होने के कारण अधिकतर वर्षा मानसूनी पवन से होती है।


प्रश्न-4 : किसी स्थान की जलवायु के निर्धारण में कौन-कौन से कारक महत्त्वपूर्ण होते है?

  1. स्थान की स्थिति
  2. ऊँचाई
  3. समुद्र तल से दूरी
  4. उच्चावच

कूट:-

  1. 1, 2 एवं 3
  2. 2, 3 एवं 4
  3. 3 एवं 4
  4. उपरोक्त सभी

व्याख्याः (उपरोक्त सभी) किसी स्थान की जलवायु उसकी स्थिति, ऊँचाई, समुद्र तल से दूरी तथा उच्चावच पर निर्भर करती है इसलिये हमें भारत की जलवायु में क्षेत्रीय विभिन्नता का अनुभव होता है।


प्रश्न-5 : विश्व में सर्वाधिक वर्षा कहाँ होती है?

  1. पचमढ़ी,
  2. चेरापूंजी,
  3. मासिनराम,
  4. ऊटी

व्याख्याः (Option-3) विश्व में सबसे अधिक वर्षा मेघालय में स्थित मासिनराम में होती है।


प्रश्न-6 : भारत में उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन कहाँ पाए जाते हैं ?

  1. अंडमान निकोबार द्वीप समूह
  2. उत्तर-पूर्वी राज्यों में
  3. पश्चिमी घाट
  4. हिमालय पर्वतीय क्षेत्र में

कूट:-

  1. 1, 2 एवं 3
  2. 2, 3 एवं 4
  3. 1, 2 एवं 4
  4. उपरोक्त सभी।

व्याख्याः (Option-1) उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन उन क्षेत्रों में पाए जाते हैं जहाँ वर्षा बहुत अधिक होती है। ये इतने घने होते हैं कि सूर्य का प्रकाश जमीन तक नहीं पहुँच पाता है। ये वन वर्ष के अलग-अलग समय पर अपनी पत्तियाँ गिराते हैं फलतः वे हमेशा हरे-भरे दिखाई देते हैं। इसलिये इन्हें सदाबहार वन भी कहा जाता है। भारत मे ये वन अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, उत्तर पूर्वी राज्यों के कुछ भागों तथा पश्चिमी घाट की सँकरी पट्टी में पाए जाते हैं।


प्रश्न-7 : हमारे देश के अधिकांश भाग में किस प्रकार के वन पाए जाते हैं ?

  1. उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन,
  2. उष्ण कटिबंधीय पतझड़ वन,
  3. पर्वतीय वन,
  4. मैंग्रोव वन

व्याख्याः (Option-2) हमारे देश के बहुत बड़े भाग में उष्ण कटिबंधीय पतझड़ वन पाए जाते हैं। इन वनों को मानसूनी वन भी कहा जाता है। ये कम घने होते हैं और वर्ष के एक निश्चित समय में अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं।


प्रश्न-8 : नीचे दिये गए कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं ?

  • कथन-1: कँटीली झाड़ियों वाली वनस्पति में पानी की क्षति को कम करने के लिये इनकी पत्तियों में बड़े-बड़े काँटे होते हैं।
  • कथन-2: पर्वतीय क्षेत्रों में पर्वतों की ऊँचाईयों के साथ वनस्पतियों में भी विभिन्नता आती है।

विकल्प:-

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2

व्याख्याः (Option-3) कंटीली झाड़ियों वाली वनस्पतियाँ शुष्क भागों में पाई जाती हैं। पानी की क्षति को कम करने के लिये इनकी पत्तियों में बड़े-बड़े काँटे होते हैं। पर्वतों में ऊँचाई के अनुसार वनस्पतियों के विभिन्न प्रकार पाए जाते हैं। क्योंकि ऊँचाई बढ़ने के साथ तापमान में कमी आती है।


प्रश्न-9 : नीचे दिये गए सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये-

सूची-I सूची-II
(a) रोजबुड, मटोगनी 1. पर्वतीय वनस्पति
(b) पीपल, नीम 2. उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन
(c) खैर, बबूल 3. कँटीली झाड़ियाँ
(d) पाइन, देवदार 4. उष्ण कटिबंधीय पतझड़

विकल्प:-

  1. (1 2 3 4)
  2. (3 2 1 4)
  3. (2 4 3 1)
  4. (1 3 2 4)

व्याख्याः (Option-3) उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन- (रोजबुड, मटोगनी)
उष्ण कटिबंधीय पतझड़ वन- (पीपल, नीम)
कँटीली झाड़ियाँ- (खैर, बबूल)
पर्वतीय वनस्पति- (पाइन, देवदार)


प्रश्न-10 : वन्य जीव सप्ताह कब मनाया जाता है?

  1. अक्टूबर के पहले सप्ताह में,
  2. सितंबर के पहले सप्ताह में,
  3. मार्च के आखिरी सप्ताह में,
  4. नवंबर के आखिरी सप्ताह में

व्याख्याः (Option-1) प्रत्येक वर्ष अक्टूबर के पहले सप्ताह को वन्य जीव सप्ताह के रूप में मनाया जाता है ताकि वन्य जीवों के निवास को संरक्षित रखने के लिये जागरूकता लाई जा सके।


प्रश्न-11 : भारत में जंगली बकरी कहाँ पाई जाती है?

  1. पश्चिमी घाट
  2. पूर्वी घाट
  3. गिर वन
  4. हिमालय क्षेत्र में

व्याख्याः (Option-4) जंगली बकरी, हिम तेंदुआ, भालू इत्यादि हिमालय के क्षेत्र में पाए जाते हैं।


प्रश्न-12 : भारत में जंगली गधे का प्राकृतिक निवास स्थान कहाँ है?

  1. गिर वन,
  2. सुन्दर वन,
  3. कच्छ के रन,
  4. पश्चिमी राजस्थान के मरूस्थलीय क्षेत्र

व्याख्याः (Option-3) भारत में जंगली गधा कच्छ के रन में पाए जाते हैं।


विश्वसनीयता (Trustworthy)

“MCQ केटेगरी” में शामिल प्रत्येक प्रश्न को आधिकारिक स्त्रोतों द्वारा जांचा-परखा गया है, फिर भी इसमें सुधार की गुंजाइश से इंकार नहीं किया जा सकता है। यदि आपको किसी भी प्रश्न में कोई संदेह है, तो आप नीचे टिप्पणी में पूछ सकते हैं। हमारी टीम इसे 48 घंटे में हल करने की भरोसेमंद-कोशिश करेगी।


2 Comments

  1. pz send more questions

Leave a Reply to Manisha Cancel reply

error: