MCQ on Economics: भारत में खाद्य सुरक्षा

हम यहां अर्थशास्त्र के विषय “भारत में खाद्य सुरक्षा” से संबंधित कुछ प्रश्न देखेंगे। ये सवाल NCERT की किताब से लिए गए हैं।

Q&A: भारत में खाद्य सुरक्षा (Question and Answer on Food Safety in India)


प्रश्न-1: नीचे दिये गए कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  • कथन-1: बफर स्टॉक भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से सरकार द्वारा अधिप्राप्त अनाज, गेहूँ और चावल का भंडार है।
  • कथन-2: ‘न्यूनतम समर्थन कीमत’ के अंतर्गत सरकार द्वारा किसानों को उनकी फसल के लिये पहले से ही घोषित कीमतें दी जाती हैं।

कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2

व्याख्याः (Option: 3) उपर दिये दोनों कथन सत्य है।


प्रश्न-2: निर्गम कीमत (Issue Price) का अभिप्राय हैः

  1. समाज के गरीब तबकों को बाज़ार कीमत से कम कीमत पर अनाज का वितरण करना।
  2. समाज के गरीब तबकों को बाज़ार कीमत पर अनाज का वितरण करना।
  3. समाज के सभी लोगों को बाज़ार कीमत से कम कीमत पर अनाज का वितरण करना।
  4. समाज के समृद्ध लोगों को बाज़ार कीमत से कम कीमत पर अनाज का वितरण करना।

व्याख्याः (Option: 1) सरकार भारतीय खाद्य निगम (FCI) के माध्यम से अनाज, गेहूँ एवं चावल का भंडारण करती है, जिसे बफर स्टॉक भी कहा जाता है। सरकार ऐसा इसलिये करती है ताकि अनाज कमी वाले क्षेत्रों में और समाज के गरीब वर्गों में बाज़ार कीमत से कम कीमत पर अनाज का वितरण किया जा सके। इस कीमत को ‘निर्गत कीमत’ भी कहते हैं।


प्रश्न-3: राशन कार्ड के संदर्भ में नीचे दिये गए युग्मों में कौन- सा/से सही सुमेलित है/हैं?

1. अंत्योदय कार्ड लोगों के लिये –निर्धन में भी निर्धन
2. बीपीएल कार्ड के लोगों के लिये –गरीबी रेखा से नीचे
3. एपीएल कार्ड –अन्य लोगों के लिये।

कूटः

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 3
  4. उपरोक्त सभी

व्याख्याः (Option: 4) राशन कार्ड तीन प्रकार के होते हैं :

  • निर्धनों में भी निर्धन लोगों के लिये अंत्योदय कार्ड।
  • गरीबी रेखा से नीचे के लोगों के लिये बीपीएल कार्ड (BPL Card)।
  • अन्य लोगों के लिये एपीएल कार्ड (APL Card)।

प्रश्न-4: भारत सरकार के द्वारा खाद्य सुरक्षा के संबंध में शुरू की गईं विभिन्न योजनाएँ एवं उनके लक्षित समूहों के संदर्भ में कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं?

योजनालक्षित समूह
1. सार्वजनिक वितरणसर्वजनीन (सबके लिये)
2. लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणालीनिर्धनों में सबसे निर्धन और गैर-निर्धन
3. अंत्योदय अन्न योजना निर्धनों में सबसे निर्धन
4. अन्नपूर्णा योजनापिछड़े ब्लाक

कूटः

  1. 1 और 2
  2. 2 और 3
  3. 1, 2 और 3
  4. उपरोक्त सभी।

व्याख्याः (Option: 3) कथन 1, 2 एवं 3 सही हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में भारत सरकार का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण कदम है। प्रारंभ में यह प्रणाली सबके लिये थी। निर्धनों और गैर-निर्धनों के बीच कोई भेद नहीं किया जाता था। बाद के वर्षों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक लक्षित बनाने के लिये संशोधित किया गया। 1992 में देश के 1700 ब्लाकों में संशोधित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (आर पी डी एस) शुरू की गई। इसका लक्ष्य दूर-दराज और पिछड़े क्षेत्रों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली से लाभ पहुँचाना था। जून 1997 में सभी क्षेत्रों में गरीबों को लक्षित करने के सिद्धांत को अपनाने के लिये लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (टी. पी. डी. एस.) प्रारंभ की गई। यह पहला मौका था जब निर्धनों और गैर-निर्धनों के लिये विभेदक कीमत नीति अपनाई गई।

इसके अलावा 2000 में शुरू की गई ‘अंत्योदय अन्न योजना’ जो गरीबों में भी सर्वाधिक गरीब तथा ‘अन्नपूर्णा योजना’ जो कि दीन वरिष्ठ नागरिक समूहों को लक्षित करते हुए बनाई गई थी।


विश्वसनीयता (Trustworthy)

“MCQ केटेगरी” में शामिल प्रत्येक प्रश्न को आधिकारिक स्त्रोतों द्वारा जांचा-परखा गया है, फिर भी इसमें सुधार की गुंजाइश से इंकार नहीं किया जा सकता है। यदि आपको किसी भी प्रश्न में कोई संदेह है, तो आप नीचे टिप्पणी में पूछ सकते हैं। हमारी टीम इसे 48 घंटे में हल करने की भरोसेमंद-कोशिश करेगी।


Leave a Reply

error: