MCQ on Economics: विकास

हम यहां अर्थशास्त्र के विषय “विकास-development” से संबंधित कुछ प्रश्न देखेंगे। ये सवाल NCERT की किताब से लिए गए हैं।

Q&A: विकास (Question and Answer on development)


प्रश्न-1: किसी भी देश की औसत आय (Average income) की गणना किस प्रकार की जाती है?

  1. देश की कुल आय को कुल जनसंख्या से भाग देकर।
  2. जिन व्यक्तियों की वार्षिक आय एक लाख रुपए है, उनकी कुल आय को कुल जनसंख्या से गुणा करके।
  3. गरीबी रेखा से ऊपर के लोगों की कुल आय को कुल जनसंख्या से भाग देकर।
  4. सरकार द्वारा प्राप्त कुल कर की राशि को कुल जनसंख्या से भाग देकर।

व्याख्याः (Option: 1) किसी भी देश की आय उस देश के सभी निवासियों की आय है। लेकिन देशों के बीच तुलना करने के लिये कुल आय इतना उपयुक्त माप नहीं है। क्योंकि हर देश की जनसंख्या अलग-अलग होती है। क्या एक देश के लोग दूसरे देश के लोगों से बेहतर हैं? वस्तुतः इसके लिये हम औसत आय की तुलना करते हैं। औसत आय देश की कुल आय को कुल जनसंख्या से भाग देकर निकाली जाती है। औसत आय को प्रतिव्यक्ति आय (Per capita income) भी कहा जाता है।

विश्व बैंक की विकास रिपोर्ट के अनुसार देशों का वर्गीकरण करने में इस मापदण्ड का प्रयोग किया गया है। वे देश जिनकी 2013 में प्रतिव्यक्ति आय US $12736 प्रतिवर्ष या उससे अधिक है, उसे समृद्ध देश और वे देश जिनकी प्रतिव्यक्ति आय 2013 में केवल US $1045 प्रतिवर्ष या उससे कम है, उन्हें निम्न आय वाला देश कहा गया।


प्रश्न-2: नीचे दिये गए राज्यों में शिशु मृत्यु दर सबसे कम किस राज्य में है?

  1. महाराष्ट्र
  2. पश्चिम बंगाल
  3. केरल
  4. तमिलनाडु

व्याख्याः (Option: 3) केरल में शिशु मृत्यु दर (Infant mortality) सबसे कम है। शिशु मृत्यु दर किसी वर्ष में पैदा हुए 1000 जीवित बच्चों में से एक वर्ष की आयु से पहले मर जाने वाले बच्चों का अनुपात दिखाती है।

केरल में शिशु मृत्यु दर कम इसलिये है, क्योंकि यहाँ स्वास्थ्य एवं शिक्षा की मौलिक सुविधाएँ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।


प्रश्न-3: वैश्विक स्तर पर मानव विकास रिपोर्ट का प्रकाशन किस संस्था के द्वारा किया जाता है?

  1. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)
  2. विश्व बैंक
  3. अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक कोष
  4. विश्व व्यापार संगठन

व्याख्याः (Option: 1) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा 1990 से मानव संसाधन के संपोषणीय एवं सृजनात्मक विकास के संबंध में एक रिपोर्ट पेश की जाती है, जिसे ‘मानव विकास रिपोर्ट’ (Human Development Report) के नाम से जाना जाता है।


प्रश्न-4: विभिन्न देशों के संदर्भ में मानव विकास रिपोर्ट में उनका स्थान (रैंकिंग) किस/किन आधार पर तय किया जाता है?

  1. लोगों का शैक्षणिक स्तर
  2. लोगों की स्वास्थ्य स्थिति
  3. प्रति व्यक्ति आय

कूट :

  • A. केवल 1
  • B. केवल 2
  • C. 1 और 3
  • D. उपरोक्त सभी

व्याख्याः (Option: D) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा प्रकाशित ‘मानव विकास रिपोर्ट’ में देशों की तुलना लोगों के शैक्षिक स्तर (स्कूली शिक्षा), उनकी स्वास्थ्य स्थिति और प्रतिव्यक्ति आय के आधार पर करता है।


प्रश्न-5: निम्नलिखित में से किस पड़ोसी देश की मानव विकास के लिहाज से स्थिति भारत से बेहतर है?

  1. नेपाल
  2. श्रीलंका
  3. म्याँमार
  4. बांग्लादेश

व्याख्याः (Option: 2)


प्रश्न-6: किसी देश की आर्थिक संवृद्धि का सबसे उपयुक्त मापदंड क्या है?

  1. सकल घरेलू उत्पाद
  2. सकल राष्ट्रीय उत्पाद
  3. प्रति व्यक्ति आय
  4. बेरोज़गारी की दर

व्याख्याः (Option: 3) किसी देश की संवृद्धि को मापने का सबसे उपयुक्त मापदंड उसकी प्रतिव्यक्ति आय है। जिन देशों की प्रतिव्यक्ति आय अधिक होती है उन्हें कम प्रतिव्यक्ति आय वाले देशों की तुलना में विकसित समझा जाता है।


विश्वसनीयता (Trustworthy)

“MCQ केटेगरी” में शामिल प्रत्येक प्रश्न को आधिकारिक स्त्रोतों द्वारा जांचा-परखा गया है, फिर भी इसमें सुधार की गुंजाइश से इंकार नहीं किया जा सकता है। यदि आपको किसी भी प्रश्न में कोई संदेह है, तो आप नीचे टिप्पणी में पूछ सकते हैं। हमारी टीम इसे 48 घंटे में हल करने की भरोसेमंद-कोशिश करेगी।


Leave a Reply

error: