स्वतंत्र भारत का पहला बजट

स्वतंत्र भारत का पहला बजट आर के षड्मुगम चेट्टी ने पेश किया था। वो प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में वित्तमंत्री थे। उन्होंने 26 नवंबर, 1947 को पहला बजट पेश किया।

दरअसल ये देश की अर्थव्यवस्था की समीक्षा थी और इसमें कोई नए कर प्रस्तावित नहीं किए गए थे क्योंकि वर्ष 1948-49 के बजट में केवल 95 दिन बचे थे।

उसके बाद 1948-49 का बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वतंत्र भारत का अंतरिम बजट कुछ दिनों पहले पेश किया था। उसके बाद ‘अंतरिम बजट’ का जुमला चल निकला जिसका अर्थ था थोड़ी अवधि के लिए बजट।

लेकिन बजट पेश करने के कुछ दिन बाद ही प्रधानमंत्री नेहरू से मतभेदों के कारण चेट्टी ने इस्तीफ़ा दे दिया। इसके बाद केसी नियोगी ने वित्त मंत्रालय की ज़िम्मेदारी संभाली और वो इस पद पर केवल 35 दिन रहे।

इसके बाद जॉन मथाई भारत के तीसरे वित्त मंत्री बने और उन्होंने 1949-50 और 1950-51 में दो बजट पेश किए।

भारतीय वित्त मंत्री के रूप में मोरारजी देसाई ने सबसे ज़्यादा 10 बजट पेश किए।


आपके सुझाव आमंत्रित है। इस आर्टिकल से संबंधित किसी भी प्रकार का संशोधन, आप हमारे साथ साझा कर सकते हैं।

Leave a Reply

error: