महत्वपूर्ण तथ्य : भारतीय खाद्य विविधता

भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधताओं वाले देश, भारत में भोजन की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध हैं। यहाँ देश भर में पकाए जाने वाले भोज्य पदार्थों का राज्यवार परिचय दिया जा रहा है। परीक्षा में एक प्रश् यहाँ से भी देखने को मिल जाता है।


  1. आंध्र प्रदेश – पूठरेकुलु (Pootha-rekulu या पूठरेकु),
  2. तेलंगाना – हैदराबादी बिरयानी,
  3. अरुणाचल प्रदेश – अपोंग और मुंग बीन डोसा, थूक-पा (thukpa),
  4. असम – मसूर टेंगा और असमिया थाली, पपीता खार (पपाया खार),
  5. बिहार – लिट्टी चोखा,
  6. छत्तीसगढ़- महुआ और बाफौरी, चीला(chila),
  7. गोवा- गोअन फिश करी,
  8. गुजरात – थेपला, ढोकला,
  9. हरियाणा – कढ़ी पकोड़ा, बाजरे की खिचड़ी,
  10. हिमाचल प्रदेश – मदरा (मादरा),
  11. जम्मू और कश्मीर – रोगन जोश,
  12. झारखण्ड – बैगन चोप & ठेकुआ, रगड़ा मशरूम,
  13. कर्नाटक – बीसी-बेले बाथ (भात),
  14. केरल – सद्य(Sadya),
  15. मध्य प्रदेश – पोहा जलेबी,
  16. महाराष्ट्र – वड़ा पाव, श्रीखण्ड मिठाई ( पानी रहित दही से बनी होती है),
  17. मणिपुर – सोइबम इरोमबा,
  18. मेघालय – चावल के साथ जादो,
  19. मिजोरम – ज़ू चाय,
  20. नागालैंड – किण्वित बांस का गोला, एक्सोम – सोयाबीन, उबला हुआ और किण्वित,
  21. ओडिशा – छेना पोदा (पोड़ा),
  22. पंजाब – मक्की दी रोटी और सरसों का साग,
  23. राजस्थान – दाल बाटी चूरमा,
  24. सिक्किम – मोमोज,
  25. तमिलनाडु – सप्पडू (sappadu), पोंगल,
  26. त्रिपुरा – मुई बोरोक, चाखवी,
  27. उत्तर प्रदेश – कबाब,
  28. उत्तराखंड – बाल मिठाई, काफुली (पालक का साग),
  29. पश्चिम बंगाल – भापा इलिश या सोरस इलिश (हिल्सा मछली को फ्राई किया जाता है), रसगुल्ला।

ध्यान रखें : भारतीय खाद्य सुरक्षा एवंम मानक अधिकरण (FSSAI : Food Safety and Standards Authority of India ), ‘स्वास्थय और परिवार कल्याण मंत्रालय’ के अधीन आता है।


त्रिपुरा :

  • चाखवी मूल रूप से एक शाकाहारी भोजन है, इसे नरम बांस के डंठल से बनाया जाता है। लेकिन इसे ‘बेरमा मछली’ के साथ पकाकर मसालेदार मांसाहारी भोजन तैयार किया जाता है।

आंध्र प्रदेश :

  • पूठरेकुलु (Pootha-rekulu या पूठरेकु ) भारत के पूर्वी गोदावरी के अत्रिपुरम से एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है। ‘पूठा’ कोटिंग है और ‘रेकु’ तेलुगु में शीट है। यह एक कागज जैसी पतली मिठाई है, जिसे चावल या चने के आटे, चीनी और घी से बनाया जाता है।

झारखण्ड :

  • RUGDA (एक दुर्लभ मशरूम) रूगड़ा जड़ और मशरूम का एक रूप है, झारखंड में बहुतायत में पाया जाता है। यह एक मौसमी मशरूम है जिसकी सब्जी बनाई जाती है। मुख्य रूप से आदिवासी पुरुष और महिलाएं सड़कों पर टोकरी में बेचती हैं।

पूर्वोत्तर भारत :

  • थुकपा एक तिब्बती नूडल सूप है, जिसकी उत्पत्ति तिब्बत के पूर्वी भाग में हुई थी। अमदो थुकपा तिब्बती लोगों और नेपाल के हिमालयी लोगों के बीच एक प्रसिद्ध संस्करण है। यह व्यंजन पूर्वोत्तर भारत के नेपाल, भूटान और सिक्किम, असम, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लोकप्रिय हो गया।

Leave a Reply

error: