भारत के राज्यों का गठन/पुनर्गठन

वर्तमान में भारत में कुल 28 राज्य और 9 केंद्र-शासित प्रदेश हैं। इनमें से अधिकतर को आजादी के बाद पुराने भारत की रियासतों से बाँटकर बनाया गया है। यहाँ उनके गठन के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी जा रही है।

राज्यों का गठन :

राज्य गठन वर्ष गठन के पूर्व राज्य का दर्जा
आंध्र 1953 मद्रास राज्य का हिस्सा (तेलुगु – भाषा के आधार पर बना भारत का पहला राज्य)
गुजरात 1960 बॉम्बे राज्य का हिस्सा
महाराष्ट्र 1960 बॉम्बे राज्य का हिस्सा
केरल 1956 त्रावणकोर और कोचीन का राज्य
नागालैंड 1963 केंद्र शासित प्रदेश
हरियाणा 1966 पंजाब का हिस्सा
कर्नाटक 1956 मैसूर राज्य का गठन 1953 में हुआ था, जिसकी सीमा 1956 में बढ़ाई गई थी । 1973 में मैसूर को कर्नाटक का नाम दिया गया ।
हिमाचल प्रदेश 1971 केंद्र शासित प्रदेश
मणिपुर, त्रिपुरा 1972 केंद्र शासित प्रदेश
मेघालय 1972 असम राज्य के भीतर स्वायत्त राज्य
सिक्किम 19751947 से 1974 तक भारत का संरक्षित राज्य, 1974 से 1975 तक एक सहयोगी राज्य ।
मिज़ोरम 1987 1972 तक असम का ज़िला और 1972 से 1987 तक एक केंद्र शाषित प्रदेश ।
अरुणाचल प्रदेश 1987 केंद्र शासित प्रदेश
गोआ 1987 केंद्र शासित प्रदेश
उत्तराखंड 2000 उत्तर प्रदेश का भाग
छत्तीसगढ़ 2000 मध्य प्रदेश का भाग
झारखंड 2000 बिहार का हिस्सा
तेलंगाना 2014 आंध्र प्रदेश का हिस्सा
जम्मू एवं कश्मीर (UT)2019जम्मू एवं कश्मीर राज्य ( दूसरा बड़ा संघ-शासित प्रदेश – 42,241 km2 )
लद्दाख (UT)2019जम्मू एवं कश्मीर राज्य ( भारत का सबसे बड़ा संघ- शासित प्रदेश – 59,146 km2)

NOTE : गोवा, पुडुचेरी, दादरा एवं नगर हवेली और सिक्किम स्वंत्रता के समय भारत का हिस्सा नहीं थे। गोवा पुर्तगाली कब्जे से 1961 में मुक्त हुआ, पुडुचेरी सहित कराईकल, माहे और यानम 1954 फ्रांस द्वारा भारत को स्थानांतरित किए गए, दादरा एवं नगर हवेली 1954 पुर्तगाली कब्जे से मुक्त कराए गए और सिक्किम 1974 में भारत का एक हिस्सा बना ।

Leave a Reply

error: