MCQ on Economics: भारत की पंचवर्षीय योजनाएँ

भारत की पंचवर्षीय योजनाओं को 12वीं योजना के बाद बंद कर दिया गया है। फिर भी लगभग हर एग्जाम में इनसे प्रश्न पूछे जाते हैं। इससे सम्बंधित प्रश् जो किसी न किसी एग्जाम में पूछे गए हैं, को यहाँ संकलित किया गया है।


Q&A: भारत की पंचवर्षीय योजना (Q&A on five year plans of India)

  1. प्रश्‍न :- प्रथम पंचवर्षीय योजना में किस क्षेत्र को सर्वोच्‍च प्राथमि‍कता दी गई? उत्‍तर – कृषि एवं सिंचाई
  2. प्रश्‍न :- क्‍या योजना आयोग सांविधिक आयोग था? उत्‍तर – नहीं
  3. प्रश्‍न :- उद्योगों के तीव्र विकास तथा औद्योगिकीकरण की रणनीति मुख्‍य रूप से किस योजना का अंग थी? उत्‍तर – द्वितीय योजना का
  4. प्रश्‍न :- राष्‍ट्रीय आय की वृद्धि दर किस योजना में न्‍यूनतम रिकार्ड की गई? उत्‍तर – तृतीय योजना में
  5. प्रश्‍न :- भारत में ‘गरीबी हटाओ’ का नारा किस पंचवर्षीय योजना के अन्‍तर्गत दिया गया था? उत्‍तर – पाँचवी पंचवर्षीय योजना के अन्‍तर्गत
  6. प्रश्‍न :- न्‍यूनतम आवश्‍यकता कार्यक्रम किस योजना की विशिष्‍टता थी? उत्‍तर – पाँचवी पंचवर्षीय योजना की
  7. प्रश्‍न :- ‘निर्धनता निवारण’ को एक उद्देश्‍य के रूप में किस पंचवर्षीय योजना में आर्थिक आयोजन के उद्देश्‍यों में शामिल किया गया? उत्‍तर – पाँचवी पंचवर्षीय योजना में
  8. प्रश्‍न :- राष्‍ट्रीय आय की वार्षिक वृद्धि दर किस योजना में न्‍यूनतम रिकॉर्ड की गई? उत्‍तर – तृतीय योजना में
  9. प्रश्‍न :- “राष्‍ट्रीय महिला कोष” की स्‍थापना किस योजना में की गई? उत्‍तर – आठवी योजना में
  10. प्रश्‍न :- पंचवर्षीय योजना का अन्तिम प्रारूप स्‍वीकार किया जाता है? उत्‍तर – राष्‍ट्रीय विकास परिषद द्वारा
  11. प्रश्‍न :- “काम के बदले अनाज” कार्यक्रम किस पंचवर्षीय योजना में प्रारम्‍भ किया गया था? उत्‍तर – पाँचवी पंचवर्षीय योजना में
  12. प्रश्‍न :- राष्‍ट्रीय योजना समिति (National Planning Committee) की स्‍थापना कब हुई थी। इसके अध्‍यक्ष कौन नियुक्‍त हुए? उत्‍तर – 1938 में जवाहरलाल नेहरू
  13. प्रश्‍न :- भारत की किस पंचवर्षीय योजना में प्राथमिकता को विकास से हटाकर प्रतिरक्षा की ओर केन्द्रित किया गया? उत्‍तर – तृतीय योजना में (Imp)
  14. प्रश्‍न :- भारत में श्‍वेत क्रान्ति का प्रथम चरण (ऑपरेशन फ्लड-I) कब प्रारम्‍भ किया गया है? उत्‍तर – 1970 में
  15. प्रश्‍न :- किस पंचवर्षीय योजना में आत्‍मनिर्भरता का लक्ष्‍य रखा गया? उत्‍तर – चौथी पंचवर्षीय योजना में
  16. प्रश्‍न :- किस पंचवर्षीय योजना को पूरी होने से एक वर्ष पूर्व ही समाप्‍त कर दिया गया था? उत्‍तर – पाँचवी पंचवर्षीय योजना में
  17. प्रश्‍न :- “समन्वित ग्रामीण विकास योजना” किस वर्ष प्रारम्‍भ की गई थी? उत्‍तर – 1978-79 में
  18. प्रश्‍न :- आठवीं पंचवर्षीय योजना में भुगतान संतुलन का शुद्ध घाटा कितना था? उत्‍तर – 58.925 करोड़ रूपये

भारत की पंचवर्षीय योजनाओं को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।


विश्वसनीयता (Trustworthy)

“MCQ केटेगरी” में शामिल प्रत्येक प्रश्न को आधिकारिक स्त्रोतों द्वारा जांचा-परखा गया है, फिर भी इसमें सुधार की गुंजाइश से इंकार नहीं किया जा सकता है। यदि आपको किसी भी प्रश्न में कोई संदेह है, तो आप नीचे टिप्पणी में पूछ सकते हैं। हमारी टीम इसे 48 घंटे में हल करने की भरोसेमंद-कोशिश करेगी।


Leave a Reply

error: