भारत के प्रमुख सामाजिक पुरस्कार

आजादी के बाद गरीबी, अशिक्षा और आर्थिक पिछड़ेपन से लड़ते हुए इन कुछ सालों में ही, इतने सारे सामाजिक पुरस्कारों को स्थापित करना, भारतीय समाज की वैचारिक-विरासत की महानता को दर्शाता है। इनमें से कुछ का परिचयात्मक विवरण यहाँ प्रस्तुत है। जिन्हें समय के साथ विस्तारित किया जाएगा।


प्रमुख सामाजिक पुरस्कार:

श्री गुरु नानक देव जी पुरस्कार (Guru Nanak Dev Ji Award)

पजाब राज्य मंत्रिमंडल ने श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री गुरु नानक देव जी पुरस्कार प्रदान करने का एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया है। इसका उद्देश्य शांति और अंतर्विरोध को बढ़ावा देना है। इस पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र और 11 लाख रुपये का नकद पुरस्कार शामिल होगा। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रत्येक वर्ष जूरी द्वारा निर्णय लेने पर राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा।

डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार (Dr. Ambedkar National Award) :

इस पुरस्कार को पिछड़े वर्ग के उत्थान हेतु वर्ष 1992 में स्थापित किया गया इस पुरस्कार में दस लाख रूपये की धनराशि तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

गांधी शांति पुरस्कार (Gandhi Peace Prize) :

इस पुरस्कार को वर्ष 1995 में स्थापित किया गया इस पुरस्कार में एक करोड़ रूपये की धनराशि, स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाता है ।

स्त्री शक्ति पुरस्कार (Woman power award) :

इस पुरस्कार को वर्ष 2000 में स्थापित किया गया इस पुरस्कार को प्रतिवर्ष पॉच महिलओं को दिया जाता है पुरस्कार में एक-एक लाख रू की नकद राशि प्रदान किया जाता है।

कबीर पुरस्कार (Kabir Award) :

इस पुरस्कार को वर्ष 1990 में स्थापित किया गया इस पुरस्कार की राशि को दो श्रेणियों के अन्तर्गत एक लाख तथा 50 हजार रू की धनराशि प्रदान की जाती है।

प्राणिमित्र पुरस्कार (Life prize) :

इस पुरस्कार को भारतीय पशु कल्याण बोर्ड द्धारा प्राणियों की सुरक्षार्थ के लिया दिया जाता है इस पुरस्कार में एक लाख रू की धनराशि प्रदान किया जाता है।

जमनालाल बजाज पुरस्कार (Jamnalal Bajaj Award) :

इस पुरस्कार को जमनालाल बजाज फाउण्डेशन द्धारा सामाजिक कार्यो एवं ग्रामीण विकास के लिए दिया जाता है इस पुरस्कार में दो लाख रू, प्रशस्तिपत्र तथा ट्राफी प्रदान की जाती है।


आपके सुझाव आमंत्रित है। इस आर्टिकल से संबंधित किसी भी प्रकार का संशोधन, आप हमारे साथ साझा कर सकते हैं।

2 Comments

  1. बहुत अच्छा लिखा है सर
    मेरे और मेरे स्टूडेंट्स के लिए काम आया सरल भाषा में सुन्दर वर्णन

Leave a Reply to Kapil Cancel reply

error: