भारत के प्रमुख शहर

भारत के प्रमुख शहर और उनकी विशिष्ठताओं के बारे में संक्षिप्त जानकारी यहाँ उपलब्ध करवाई जाएगी, इस लेख को सतत प्रक्रिया के साथ अपडेट किया जाने वाला है, तो विजिट करते रहिये।


अमृतसर : ( संस्थापक – गुरु रामदास-1577 ई.)

अमृतसर की आधारशिला गुरु रामदास (1534 – 81) द्वारा 1577 में रखी गई थी। उन्होंने भूमि के एक टुकड़े पर पवित्र शहर अमृतसर ( अर्थात अमृत का तालाब ) की खुदाई से सम्बंधित कार्य का उद्घाटन किया था। यह भूमि का टुकड़ा मुग़ल सम्राट अकबर द्वारा गुरु रामदास की पत्नी बीबी भानी को उपहार स्वरूप दिया गया था। अमृतसर को मूलतः रामदासपुर – गुरु रामदास का शहर ( साहित्यिक रूप में भगवान के सेवक का शहर ) के रूप में जाना जाता था।

नांगल शहर : (सतलज नदी – पंजाब)

पंजाब के रूपनगर जिले में स्थित नांगल शहर अपने उर्वरक उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर मुख्यतः भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ‘नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड’ (NFL) के उर्वरक परिसर के रूप में कार्य करता है। नागल मुख्यतः यूरिया का उत्पादन करता है।

भाखड़ा-नांगल डैम का ‘नांगल बांध’ यहीं स्थित है। यह (NFL) फर्टिलाइजर्स लिमिटेड नांगल बांध के बिलकुल पास में स्थित है। ध्यान रहे ‘गोविंद सागर जलाशय’ भाखड़ा डैम का रेजर्वियर है न की नांगल का।

updating…


आपके सुझाव आमंत्रित है। इस आर्टिकल से संबंधित किसी भी प्रकार का संशोधन, आप हमारे साथ साझा कर सकते हैं।

Leave a Reply

error: