भाषा से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

भाषा हमारे लिए एक विशेष महत्व रखती है। यह हमारी भौगोलिक और राजनैतिक पहचान को भी आइडेंटीफाई करती है। इसी लिए भारत जैसे बहु-भाषी देश में भाषा से जुड़ा मुद्दा हर समय चलता ही रहता है।

हमारे देश में भाषागत विविधता में एकता को बनाये रखा जा सके, इसके लिए हमारे संविधान में विशेष प्रावधान भी किये गए हैं। इस लिए परीक्षा की नजरिए से भी इनका विशेष महत्व बन जाता है। इस आर्टिकल में हम भाषा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन करेंगे।


Contents hide
1) MCQ on Languages: भाषा से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (Important language related questions)

MCQ on Languages: भाषा से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (Important language related questions)

प्रशन-1: वर्तमान में भारतीय संविधान में कितनी राजभाषाएं वर्णित हैं?

  1. 24
  2. 22
  3. 14
  4. 25

व्याख्या : (Option: 2) वर्तमान में भारतीय संविधान में 22 राजभाषाएं वर्णित हैं। वर्तमान में 22 राज-भाषाएं इस प्रकार हैं- बंगाली, बोड़ो, डोगरी, गुजराती, हिन्दी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, ओड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिन्धी, तमिल, तेलुगू, उर्दू और असमिया।


प्रशन-2: भारतीय संविधान में राजभाषाएं किस अनुसूची में वर्णित है?

  1. 5 वीं अनुसूची
  2. 6 वीं अनुसूची
  3. 11 वीं अनुसूची
  4. 8 वीं अनुसूची

व्याख्या : (Option: 4) भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भाषाएँ वर्णित हैं। इसमें मूल रूप से 14 भाषाएँ वर्णित थीं। वर्ष 2003 में मैथिलि, डोगरी, बोडो और संथाली भाषाओँ को आठवीं अनुसूची में जोड़ा गया था।


प्रशन-3: निम्न में से कौन सा कथन राजकीय भाषाओँ के सन्दर्भ में सही नही है?

  • कथन-1: संविधान के भाग XVII में अनुच्छेद 343 से 351 राजभाषा से सम्बंधित हैं।
  • कथन-2: जब तक राष्ट्रपति कोई अन्यथा व्यवस्था ना दे उच्चतम् न्यायालय के कार्य अंग्रेजी में होंगे।
  • कथन-3: राजभाषा अधिनियम को 1963 में पास किया गया था।
  • कथन-4: देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिंदी संघ की भाषा है।

व्याख्या: (Option: कथन-2) जब तक संसद कोई अन्यथा व्यवस्था ना दे उच्चतम् न्यायालय और उच्च न्यायालय के कार्य अंग्रेजी भाषा में ही होंगे।


प्रशन-4: निम्न में से कौन सा अनुच्छेद सुमेलित नही है?

  1. अनुच्छेद 343: संघ की राजभाषा
  2. अनुच्छेद 344: राजभाषा पर संसदीय समिति एवं आयोग
  3. अनुच्छेद 345: राज्य की राजभाषा
  4. अनुच्छेद 351: उच्चतम् न्यायालय और उच्च न्यायालय के लिए राजभाषा

व्याख्या: (Option: 4) अनुच्छेद 351 का सम्बन्ध हिंदी भाषा के विकास के लिए विनिर्देश से है न कि उच्चतम् न्यायालय और उच्च नयायालय के लिए राजभाषा से।


प्रशन-5: निम्न में से किसे यह अधिकार है कि वह हिंदी अथवा किसी अन्य भाषा को उच्च न्यायालय की कार्यवाही की भाषा का दर्जा दे सके ?

  1. संसद का कोई भी सदन
  2. किसी राज्य का राज्यपाल
  3. राज्यपाल ऐसा कर सकता है लेकिन उसे राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति लेनी होगी
  4. सुप्रीम कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश

व्याख्या: (Option: 3) किसी राज्य का राज्यपाल; राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति से हिंदी अथवा किसी अन्य भाषा को उच्च न्यायालय की कार्यवाही की भाषा का दर्जा दे सकता है।


प्रशन-6: यदि किसी व्यक्ति को उच्चतम न्यायालय में कोई जनहित याचिका लगानी हो तो याचिका किस भाषा में लिखी जानी चाहिए?

  1. 22 भाषाओँ में से किसी भी भाषा में
  2. याचिकाकर्ता अपनी मातृ भाषा में
  3. केवल अंग्रेजी में
  4. हिंदी या अंगेजी में

व्याख्या: (Option: 3) संसद ने उच्चतम न्यायालय में हिंदी के प्रयोग के लिए कोई व्यवस्था नही की है। अतः उच्चतम न्यायालय केवल उन्ही याचिकाओं के सुनता है जो कि अंग्रेजी में हों।


प्रशन-7: निम्न में से कौन सुमेलित है ?

राज्यराज्य भाषा
1. आन्ध्र प्रदेशतेलुगू
2. केरलतमिल
3. गोवाअंग्रेजी
4. जम्मू & कश्मीर कश्मीरी

व्याख्या: (Option: 1) केवल आन्ध्र प्रदेश की राजकीय भाषा तेलुगू सुमेलित है, इसके अलावा अन्य विकल्पों में लिखी गयी भाषा सुमेलित नही है।

  • केरल की भाषा मलयालम है जो द्रविड़ परिवार की भाषाओं में एक है।
  • कोंकणी गोवा की राजभाषा है। गोवा में सबसे ज़्यादा कोंकणी भाषा बोली जाती है।
  • जम्मू & कश्मीर की आधिकारिक भाषा उर्दू है।

प्रशन-8: अरुणाचल प्रदेश में कौन सी मुख्य क्षेत्रीय भाषा है?

  1. असमिया
  2. बोडो
  3. अंग्रेजी
  4. डोगरी

व्याख्या: (Option: 3) मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में राज्य की मुख्य क्षेत्रीय भाषा अंग्रेजी है।


प्रशन-9:डोगरी’ भाषा भारत के किस राज्य क्षेत्र में बोली जाती है?

  1. जम्मू और कश्मीर प्रान्त
  2. पुदुचेरी
  3. अंदमान एवं निकोबार द्वीप समूह
  4. नागालैंड

व्याख्या: (Option: 1) ‘डोगरी‘ भारत के जम्मू और कश्मीर प्रान्त में बोली जाने वाली एक भाषा है। वर्ष 2003 में इसे 92 वें संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था।


प्रशन-10: निम्न में से कौन सी भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में वर्णित नही है?

  1. नेपाली
  2. कश्मीरी
  3. सिन्धी
  4. अंग्रेजी

व्याख्या: (Option: 4) अंग्रेजी भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में वर्णित नही है। इसके अलावा प्रश्न में दी गयीं सभी भाषाएँ वर्णित हैं।


विश्वसनीयता (Trustworthy) :

इस कड़ी में शामिल प्रत्येक प्रश्न को आधिकारिक स्त्रोतों द्वारा जांचा-परखा गया है, फिर भी इसमें सुधार की गुंजाइश से इंकार नहीं किया जा सकता है। यदि आपको किसी भी प्रश्न में कोई संदेह है, तो आप नीचे टिप्पणी में पूछ सकते हैं। हमारी टीम इसे 48 घंटे में हल करने की भरोसेमंद-कोशिश करेगी।


Leave a Reply

error: