कैलेंडर / तारीख / दिन (Calendar / Date / Day)

एक तारीख (date) से कैलेंडर में एक दिन खोजने का सबसे आसान तरीका यह है कि हम कैलेंडर को खोलकर उस डेट को ढूंढ निकालें और दिन का पता कर लें। लेकिन क्या होगा यदि आपके पास कैलेंडर ही नहीं हो? और यदि हो भी तो उस वर्ष का न हो जो पूछ गया है।

आज हम “विज़न ऑफ विजडम” पर एक आर्टिकल के माध्यम से ऐसे तरीके को समझेंगे जिससे न केवल आप किसी भी डेट (date) का दिन (day) पता कर सकेंगे बल्कि, इसके लिए आपको किस कैलेंडर की भी आवश्यकता नहीं होगी।


हमें दी गई तारीख पर सप्ताह के दिन का पता लगाना है। इसके लिए हम ‘विषम दिनों’ की अवधारणा का उपयोग करते हैं।

अतिरिक्त / विषम दिन (Odd Days):

किसी निश्चित अवधि में, पूरे सप्ताह से अधिक दिनों की संख्या को विषम दिन कहा जाता है।

‘विषम’ का अर्थ यहाँ एक विशेष सन्दर्भ में लिया गया है। हम यहाँ सप्ताह के दिनों को गिनने के लिए 7 का गुणांक ढूँढना चाहते हैं। इसलिए, दी गयी संख्या में 7 का भाग देने पर बचा हुआ शेषफल हमारे लिए ‘विषम अंक’ का काम करेगा। आगे की प्रक्रिया में इसका बहुत महत्व है। इसलिए इस बात को यहीं स्पष्ट कर लें की इस प्रक्रिया में, “विषम अंक” को सम / विषम (Odd/Even) से अलग माना गया है।

यहाँ से किसी भी तरह की सामग्री को कॉपी करके अन्य माध्यमों में (जैसे- वेबसाइट, आर्टिकल, इ-बुक, ऑनलाइन-टेक्स्ट आदि) काम में लेना कानूनी अपराध है।

लीप वर्ष / अधिवर्ष (Leap Year):

  • हर साल जो, 4 से विभाज्य एक लीप वर्ष है, अगर यह एक सदी/शताब्दी (century) नहीं है। ( उदाहरण: वर्ष 1948, 2004, 1676 आदि में से प्रत्येक वर्ष एक लीप वर्ष है। वर्ष 2001, 2002, 2003, 2005, 1800, 2100 में से कोई भी एक लीप वर्ष नहीं है। )
  • प्रत्येक 4 वीं (चौथी) शताब्दी एक लीप वर्ष है और कोई भी दूसरी शताब्दी लीप वर्ष नहीं है। ( उदाहरण: वर्ष 400, 800, 1200, 1600, 2000 आदि एक लीप वर्ष है। )
  • एक लीप वर्ष में 366 दिन होते हैं। यह अतिरिक्त दिन, लीप वर्ष के फरवरी महीने में जुड़ कर उसे 28 से 29 दिनों का बना देता है।

साधारण वर्ष (Ordinary Year):

वह वर्ष जो लीप वर्ष नहीं होता है, उसे साधारण वर्ष कहा जाता है। और साधारण वर्ष में 365 दिन होते हैं।


विषम दिनों की गिनती (Counting of Odd Days):

सामान्यत: वर्ष के आंकिये मान की संख्या को देख कर हम यह पता लगा सकते हैं कि दिए गए वर्ष में कितने विषम दिन हो सकते हैं ? लेकिन इसके लिए कुछ पॉइंट्स से होकर हमें गुजरना होता है।

  • 1 सामान्य वर्ष = 365 दिन = (52 सप्ताह + 1 दिन), इसीलिए सामान्य वर्ष में 1 विषम दिन होता है।
  • 1 लीप वर्ष = 366 दिन = (52 सप्ताह + 2 दिन), इसीलिए 1 लीप वर्ष में 2 विषम दिन होते हैं।
  • 100 वर्ष = 76 साधारण वर्ष + 24 लीप वर्ष
    • = (76 x 1 + 24 x 2) विषम दिन = 124 विषम दिन।
    • = (17 सप्ताह + दिन) 5 विषम दिन।
    • 100 वर्षों में विषम दिनों की संख्या = 5.
  • 200 वर्षों में विषम दिनों की संख्या = (5 x 2) 3 विषम दिन
  • 300 वर्षों में विषम दिनों की संख्या = (5 x 3) 1 विषम दिन
  • 400 वर्षों में विषम दिनों की संख्या = (5 x 4 + 1) 0 विषम दिन

इसी प्रकार 800 वर्ष, 1200 वर्ष, 1600 वर्ष, 2000 वर्ष आदि में से प्रत्येक में 0 विषम दिन होते हैं। आप यह आर्टिकल “विज़न ऑफ विजडम” पर पढ़ रहे हैं।


दी गई तारीख से दिन का पता कैसे लगाएं? (How to find the day from the given date?)

पहली विधि

उदहारण: 15-अगस्त, 2020 को कौनसा दिन है?

इस विधि में हम विषम दिनों की गणना उसी वर्ष से करते हैं, तथा 2020 को (2000+20) में तोड़ते हैं।

  1. वर्ष 2000 = विषम दिन (0)
  2. वर्ष 20 = विषम दिन (15 + 5×2) (साधारण वर्ष 15 तथा लीप वर्ष 5) अत: 20 वर्षों मे 15 + 10 = 25 विषम दिन होंगे।
  3. जनवरी(31) + फरवरी(29) + मार्च(31) + अप्रैल(30) + मई(31) + जून(30) + जुलाई(31) + अगस्त(15) = 228 दिन।

नोट: 15 अगस्त आने तक कुल दिनों की संख्या यदि साधारण वर्ष हो तो 227 दिन, और यदि लीप वर्ष हो तो 228 दिन होंगे।

यहां सें हम सात का भाग देकर विषम दिनों का पता लगा लेंगे। 228/7 = (+4 विषम दिन)। अर्थात, 15-अगस्त, 2020 के लिए कुल विषम दिन = 25 + 4 = 29 / 7 = (+1)

नोट: दिनांक में साधारण वर्ष हो तो (+1) को तथा लीप वर्ष हो तो (+0) को इसमें जोड़कर हमारा मेजिक नम्बर निकालते हैं। (1+0= 1) इस मेजिकल नम्बर को हम टेबल में देखकर दिन का पता लगाऐंगे।

विषम दिनों की संख्या:0123456
दिन: शुक्रवार शनिवाररविवार सोमवार मंगलवारबुधवारगुरूवार

हमारा दिन है = शनिवार।

दूसरी विधि

उदहारण: 15-अगस्त, 2020 को कौनसा दिन है?

इस विधि में हम 2020 से पहले वाले वर्ष के सभी दिनों (31-दिसम्बर, 2019 तक) को गिनते हैं फिर दिए गए वर्ष के बचे हुए दिन गिन लेते हैं।

  1. वर्ष 2000 = विषम दिन (0)
  2. वर्ष 19 = विषम दिन (15 + 4×2) (साधारण वर्ष 15 तथा लीप वर्ष 4) अत: 19 वर्षों मे 15 + 8 = 23 विषम दिन होंगे।
  3. जनवरी(31) + फरवरी(28) + मार्च(31) + अप्रैल(30) + मई(31) + जून(30) + जुलाई(31) + अगस्त(15) = 227 दिन।

यहां सें हम सात का भाग देकर विषम दिनों का पता लगा लेंगे। 227/7 = (+3 विषम दिन)। अर्थात, 15-अगस्त, 2020 के लिए कुल विषम दिन = 0 + 23 + 3 = 26 / 7 = (+5)

नोट: यदि लीया गया वर्ष साधारण वर्ष हो तो (+1) को इसमें जोड़कर हमारा मेजिक नम्बर निकालते हैं। (5+1= 6) इस मेजिकल नम्बर को हम टेबल में देखकर दिन का पता लगाऐंगे।

विषम दिनों की संख्या: 0123456
दिन: रविवारसोमवार मंगलवार बुधवार गुरूवार शुक्रवार शनिवार

हमारा दिन है = शनिवार।


इस प्रकार बचे हुए विषम दिनों के अनुसार हम यह पता लगा लेते हैं कि उस विशेष तारीख को कोनसा दिन था।


By Author: हमारा यह आर्टिकल आपको कैसा लगा? हमें जरुर बताएं। आपके विचार हमारे साथ साझा करें। इसे अधिक से अधिक शेयर भी करें। धन्यवाद. (Copyright © VOW: Calendar )

यहाँ से किसी भी तरह की सामग्री को कॉपी करके अन्य माध्यमों में (जैसे- वेबसाइट, आर्टिकल, इ-बुक, ऑनलाइन-टेक्स्ट आदि) काम में लेना कानूनी अपराध है।


11 Comments

  1. Thank you❤ bhai very helpful 😇

  2. Main sahmat nahi hu. Aapne table change kyu ki answer laane ke liye kabhi ek jodte ho to kabhi table hi apne hisaab se badal lete ho. Table standard honi chahiye. Nahi to apne answer ke hisaab se sab change kar lenge. Aapne jo table batayi hai uske alawa bhi maine teen table aur dekhi hain. Isliye ye CALENDER TOPIC meri samajh se baahar hai

  3. Thanks Sir,
    इतने अच्छे से समझाने के लिए।

    1. Ramprakash gran dishapurawa post semariya Ditt Hardoi Thana Harpalpur

  4. Tq sir ji mujhe acha smj me aaya

Leave a Reply to Ankit Kumar Cancel reply

error: